नाम बदलकर दोस्ती, हिंदूवादियों ने कराई एफआईआर: लिव इन में रखकर धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, बच्चे को भी दी जान से मारने की धमकी – Indore News


इंदौर की हीरानगर पुलिस ने बुधवार रात रेप और धर्म परिवर्तन के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की है। पीड़िता हिंदू जागरण मंच के लोगों से मिली थी। इसके बाद उन्होंने थाने जाकर मामले में आरोपी पर एफआईआर कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई सुशील पटेल के मुताबिक 33 साल की महिला की शिकायत पर उसके दोस्त यश चौहान उर्फ मोहम्मद जीशान निवासी धीरज नगर के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर की है। पीड़िता ने बताया कि 2020 में वह पाटनीपुरा में काॅस्मेटिक्स की दुकान पर आती-जाती थी। इस दौरान सिटी वैन का इस्तेमाल करती थी। यश गाड़ी चलाता था। उससे यहीं पहचान हुई।
यश को उसके नाम से ही जानती थी। दोनों में अच्छी बातचीत होती थी। एक दिन यश अपने साथ युवती को मूसाखेड़ी इलाके में अपने कमरे पर ले गया। उसे कहां कि वह पसंद करता है। शादी करना चाहता है। यहां दोनों के बीच में संबंध बन गए। कुछ दिन बाद पता चला कि वह गर्भवती है। यह बात उसने यश को बताई। यश ने कहा कि शादी कर लेंगे। वह उसे लेकर कन्नोद गया। यहां उसके परिवार से मिली तो पता चला कि वह मुस्लिम है। उसका नाम मोहम्मद जीशान है उससे शादी की बात से इंकार कर दिया। उसने यहां धमकी दी कि अगर उसकी बात नही मानी तो पेट में जो बच्चा है उसे मार देगा।
बाद में पीड़िता लेकर मूसाखेडी इंदौर आ गया। अप्रैल 2021 में एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। यश ने कहां कि वह बेटे को एक ही शर्त पर अपनाएगा कि उसे धर्म बदलना पड़ेगा। इस बात पर पीड़िता ने इंकार कर दिया। कुछ दिन साथ में रहने के बाद पीड़िता यश से अलग रहने लगी। तब यश उसके कमरे पर आने जाने लगा। 19 जनवरी को आखिरी बार यश कमरे पर आया। यहां पीड़िता से सबंध बनाए। वही धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाया। फिर से पीड़िता ने इंकार किया तो यश ने बुरी तरह से मारपीट की ओर दीवार से सिर फोड़ दिया। बाद में घायल हालत में पीड़िता को बहन के घर छोड़कर भाग गया। बहन ने पीड़िता को एमवाय में भर्ती करा दिया। 10 दिन बाद छुट्‌टी होने पर पीड़िता घर पहुंची। तब उसने बहन को जानकारी दी। यहां करणी सेना के मानसिंह राजावत से उनका संपर्क हुआ तब उन्होने पुलिस को जानकारी दी। बुधवार को पीड़िता मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *