- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (18 To 24 August 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
18 अगस्त को चंद्रमा वृष राशि में रहेगा। इसके बाद मिथुन, कर्क राशि से गुजरते हुए 23 तारीफ को सिंह राशि में पहुंचेगा। इन दिनों चंद्रमा पर सिर्फ मंगल को छोड़कर सभी ग्रहों का असर पड़ेगा। जिससे मिथुन राशि के लोगों को बहुत अच्छा मौका मिल सकता है।
कर्क राशि वाले लोगों को अपने कॉन्टैक्ट से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सिंह राशि वालों के लिए ये सात दिन फायदेमंद रहेंगे। कन्या राशि वाले लोगों की प्रॉपर्टी से जुड़ी बड़ी डील हो सकती है। धनु राशि वाले लोगों की इनकम बेहतर होगी। मीन राशि वाले लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं तो इस लिहाज से अच्छा समय रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये सात दिन सामान्य रहेंगे।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव: इस सप्ताह अचानक ही किसी समस्या का हल मिल जाने से आप हैरान रहेंगे। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी रहेगी और लोगों से संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के साथ रिश्तों में चल रहा तनाव भी दूर होगा। नेगेटिव: खर्चों को बढ़ने से रोकना होगा, नहीं तो पैसों की समस्या बढ़ सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास न करें। किसी के बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। साथ ही किसी भी खास काम को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं, इससे सही समय हाथ से निकल सकता है।
करियर: व्यापार में आपके द्वारा लिए गए ठोस फैसले बेहतर साबित होंगे और कामयाबी भी मिलेगी। नए संपर्क बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाले हैं। मार्केटिंग से जुड़े कामों और पेमेंट इकट्ठा करने में अपना समय लगाएं। नौकरीपेशा लोग वाद-विवाद की वजह से मुसीबत में पड़ सकते हैं। लव: घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें। स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम की वजह से कुछ आलस और ऊर्जा में कमी महसूस कर सकते हैं। साफ-सफाई का ध्यान रखें और खान-पान के प्रति भी संतुलित रहें। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

वृष – पॉजिटिव: समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित होकर आगे बढ़ेंगे। घर में कोई शुभ काम से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है। नेगेटिव: जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय चुप रहना ज्यादा अच्छा है। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से तनाव न लें, क्योंकि इसका कोई हल भी नहीं है।
करियर: व्यावसायिक मामलों में जरा सी लापरवाही की वजह से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना जरूरी है। कानूनी मामलों को समय रहते सुलझा लें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग अपने कामों पर ही ध्यान दें। लव: परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्दी ही शादी में बदलने के मौके बनेंगे। स्वास्थ्य: वर्तमान मौसम में अपने खान-पान के प्रति बहुत ही जागरूक रहने की जरूरत है। कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 4

मिथुन – पॉजिटिव: इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाकर आप अपनी गतिविधियों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित कर पाएंगे। किसी भी चुनौती के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे और सफलता भी हासिल करेंगे। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बहुत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। नेगेटिव: घर में मेहमानों के आने से कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं, जिससे मन कुछ परेशान रहेगा। इस समय सामाजिक गतिविधियों से थोड़ा दूर ही रहें। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी। इस समय किसी भी तरह की यात्रा का प्रोग्राम टालना बेहतर रहेगा।
करियर: व्यापार से संबंधित कोई भी खास फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से विचार-विमर्श जरूर करें। इससे आपको कामों और फंड के मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी को भी उधार देने से बचें। नौकरी में कोई बेहतरीन मौका मिलने वाला है। खास मकसद को लेकर कोई यात्रा भी संभव है। लव: पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे और आपसी विचारों का भी लेन-देन रहेगा। दोस्तों के साथ भी मेल-मुलाकात होगी। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, सिर्फ मौसम के बदलाव का कुछ असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2

कर्क – पॉजिटिव: प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई योजना बन रही है तो उससे संबंधित काम पूरा हो सकता है। खूब मेहनत और कोशिश करते रहें, क्योंकि मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म पर ध्यान देना ही पड़ेगा। बच्चों को अपनी किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का भी हल मिलेगा। नेगेटिव: दिल की बजाय दिमाग से फैसला लें, नहीं तो किसी के बहकावे में आकर या भावनाओं की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की देखभाल खुद करें। किसी भी नए काम को शुरू करने में अभी ध्यान देने के बजाय वर्तमान गतिविधियों को पहले पूरा करें।
करियर: काम की जगह पर किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से कर्मचारियों में आपस में कोई फूट पड़ सकती है, जिसका असर व्यापार की कार्य क्षमता पर पड़ेगा। गतिविधियों पर अपना ध्यान बनाए रखना जरूरी है। संपर्कों के माध्यम से या फोन द्वारा ही कोई बड़ा ऑर्डर भी मिल सकता है। लव: पति-पत्नी के बीच तालमेल और मिठास बनी रहेगी, जिससे घर परिवार में भी वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य: वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है। इन्फेक्शन की आशंका है, साफ-सफाई का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

सिंह – पॉजिटिव: पिछले काफी लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से इस सप्ताह राहत मिलेगी। आपकी परेशानियों के हल में नजदीकी रिश्तेदार का सही सहयोग भी रहेगा। अगर घर के रखरखाव या बदलाव से जुड़ी कोई गतिविधि चल रही है तो वास्तु के नियमों का भी प्रयोग करना सुख-शांति बढ़ाएगा। नेगेटिव: कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। किसी भी तरह की बातचीत में सावधान रहें कि आपकी योजनाएं कहीं लीक न हो जाएं। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन को सुकून और शांति मिलेगी।
करियर: आपकी सही व्यवस्था और कोशिशों से व्यावसायिक स्थल पर माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा, लेकिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि आपकी काम करने के तरीके पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। व्यावसायिक महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। लव: पति-पत्नी के बीच मीठे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। स्वास्थ्य: सिरदर्द, माइग्रेन आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है। वर्तमान मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 9

कन्या – पॉजिटिव: इस सप्ताह बड़े लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी, जो कि पैसों के हिसाब से भी आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। फोन के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। नेगेटिव: कहीं भी बातचीत करते समय संतुलित और व्यवस्थित रहें और किसी के बहकावे में न आएं, नहीं तो भावनाओं में आकर कोई गलत फैसला ले सकते हैं और धोखा भी खा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खास विषय में दिक्कतें रहेंगी।
करियर: पिछले कुछ समय से काम की जगह पर जो परेशानियां चल रही थीं, उनका समाधान मिलेगा और अपनी काबिलियत दिखाने का भी मौका मिलेगा। भूमि, संपत्ति से जुड़ी कोई डील हो सकती है। नौकरी में कोई भी पब्लिक डीलिंग करते समय किसी पर भी भरोसा न रखें। लव: जीवन साथी और परिवार के लोगों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। स्वास्थ्य: स्वस्थ रहने के लिए मौसम के हिसाब से अपना खान-पान और दिनचर्या रखें। नियमित व्यायाम आदि करने से मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को खुश महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5

तुला – पॉजिटिव: आप अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपकी सादगी भरी जीवन शैली घर और बाहर दोनों जगह सही व्यवस्था बनाकर रखेगी। युवाओं के अपने प्रोजेक्ट को लेकर किए गए प्रयास मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। नेगेटिव: घर के रखरखाव से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं तो अपनी सामर्थ्य से ज्यादा खर्च करना मुसीबत में डाल देगा। आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, इस वजह से आपके महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपकी मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।
करियर: कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित करने में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। इस समय वर्तमान गतिविधियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। किसी की मदद से कानूनी रुकावटें दूर होंगी और आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी। लव: घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। शादीशुदा संबंधों में भी मिठास रहेगी। बेकार के प्रेम प्रसंगों से दूर रहें। स्वास्थ्य: इन्फेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है। बारिश में भीगने से बचें। अपनी व्यवस्थित दिनचर्या रख के आप स्वस्थ रह सकते हैं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक – पॉजिटिव: इस सप्ताह अनुभवी प्रोफेशनल लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान साबित होगा। समय रहते पुराने मतभेदों और गलतफहमियों को सुलझा लेने से किसी बड़ी समस्या से बच सकते हैं। प्रोफेशनल पढ़ाई के लिए कोशिश कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नेगेटिव: कभी-कभी परिस्थितियों में कुछ प्रतिकूलता आएगी। अनजान लोगों के साथ ज्यादा संपर्क न बढ़ाएं। न ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दें। किसी भी तरह के उधार से जुड़ा लेन-देन करने के लिए जोखिम उठाना सही नहीं है।
करियर: व्यापार में खुद को साबित करने के लिए और ज्यादा संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप भी गंभीरता और समझदारी से समस्याओं का हल निकालने में सफल रहेंगे। लव: जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी गहरे होंगे। स्वास्थ्य: ज्यादा मेहनत और परिश्रम की वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

धनु – पॉजिटिव: अपनी दिनचर्या शुरू करने से पहले इस सप्ताह की पूरी कार्यप्रणाली की रूपरेखा बना लें, तो जरूर सफलता मिलेगी। धार्मिक संस्थाओं से जुड़ना और उनका सहयोग करना भी आपको सुकून देगा। किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात आपको जीवन से जुड़े नए रास्ते सुझाएगी। नेगेटिव: निजी कामों में ज्यादा ध्यान लगाएं। कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे जिन पर कटौती करना भी संभव नहीं होगा। गुस्सा और जिद जैसे नकारात्मक स्वभाव पर काबू रखें, इसकी वजह से कई बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।
करियर: व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा और आमदनी की स्थिति भी बेहतर होगी। अपने कामों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। परिवार के लोगों और सहयोगियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। सरकारी नौकरी वाले लोगों को कोई खास काम का बोझ मिलेगा। लव: घर परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य: बारिश के खुशनुमा मौसम में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या भी रहेगी। खाँसी, जुकाम और गले से संबंधित किसी भी दिक्कत को नजरअंदाज न करें, तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 5

मकर – पॉजिटिव: इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर ध्यान दें और खूब मेहनत करते रहें, तो सफलता जरूर मिलेगी। समय के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने से आपके व्यक्तित्व में हैरान कर देने वाला निखार आएगा। संतान की शिक्षा और करियर आदि से संबंधित भी कोई बड़ा फैसला भी होगा। नेगेटिव: किसी भी असमंजस की स्थिति में बड़े लोगों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र का शिकार भी हो सकते हैं, इसलिए बेहतर उपाय है कि बुरे लोगों की संगत से दूर रहें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही से बचें।
करियर: कारोबार में जरूरी काम निपटाने के लिए कुछ ठोस कार्य योजनाएं बनाने की जरूरत है। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ व्यक्ति से मुलाकात से आपके काम आसानी से बन सकते हैं। व्यावसायिक पार्टियों के साथ कोई भी डील करते समय अपने व्यवहार को थोड़ा लचीला बनाकर रखें। लव: किसी भी तनाव की स्थिति में जीवन साथी का सहयोग आपके आत्मबल को बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे। संतुलित खान-पान लें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ – पॉजिटिव: आपने किसी खास काम को लेकर संकल्प लिया हुआ है, तो इस सप्ताह उस पर काम करने का अच्छा समय है। प्रकृति आपका साथ दे रही है। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा और भावनात्मक रूप से आप बहुत ही मजबूत महसूस करेंगे। नेगेटिव: कहीं भी विवादित स्थिति बनने पर आवेश में न आएं, अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आमदनी से ज्यादा खर्चे होने की वजह से कुछ चिंताजनक स्थिति भी रहेगी। युवाओं को अपने क्षेत्र में सफलता पाने के लिए और ज्यादा ज्ञान हासिल करने की जरूरत है।
करियर: अपने व्यापार में खुद ही अपने कामों को पूरा करने का प्रयास करें। दूसरों पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुँचा सकता है। दूरदराज के संपर्क सूत्रों द्वारा अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है, लेकिन अपनी गतिविधियों को किसी के साथ शेयर न करें। सरकारी नौकरी में कुछ दिक्कतें रहेंगी। लव: जीवन साथी का सहयोग घर की व्यवस्था को सही बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह की भावना रहेगी। स्वास्थ्य: मौसमी परेशानियां जैसे खाँसी, जुकाम से अपना बचाव रखें। आयुर्वेद का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 7

मीन – पॉजिटिव: आपसी मनमुटाव दूर होंगे और संबंध में पहले जैसी मिठास आएगी। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपकी मौजूदगी में होंगे और आपके विचारों को भी प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं को अपनी किसी योजना में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नेगेटिव: किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लें, नहीं तो आपके साथ धोखा होने की भी आशंका है। दूसरों की मदद भी अपनी क्षमता के अनुसार ही करें। किसी प्यारे दोस्त से संबंधित बुरी खबर मिलने से मन कुछ परेशान रहेगा।
करियर: काम की जगह पर मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। कर्मचारियों और स्टाफ का भी पूरा सहयोग रहेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अच्छा है, लेकिन पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा और विश्वास न करें। लव: शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। घर को व्यवस्थित रखने में जीवन साथी का पूरा सहयोग रहेगा। किसी विपरीत लिंगी दोस्त के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य: किसी भी मशीनरी आदि का प्रयोग करने या वाहन चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतें। इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 1
.