Last Updated:
Homemade Nail Polish Tips: महिलाओं की खूबसूरती को चार चांद लगाने वाले नेल पॉलिश बाजारों में महंगे दामों पर मिलता है. पर अब आप अपने घर में रखे कुछ सामानों से ही नेल पॉलिश बना सकते हैं. वह भी अपने मन पसंदीदा कलर में. यह तरीका न केवल आपके पैसे बचाता है, बल्कि आपको अपने नाखूनों की खूबसूरती को निखारने का भी मौका देता है.
दरभंगा: महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाने वाली नेल पॉलिश बाजार में महंगे दामों पर मिलती है. लेकिन अब आप अपने घर में रखे कुछ सामानों से ही नेल पॉलिश बना सकते हैं. वह भी अपने मनपसंद रंग में. यह तरीका न केवल आपके पैसे बचाएगा, बल्कि आपके नाखूनों की खूबसूरती को और बढ़ाएगा. अगली बार जब भी किसी शादी, विवाह या पार्टी में जाना हो, तो आप अपने मनचाहे रंग की नेल पॉलिश घर पर ही चुटकियों में बना सकते हैं. इससे आपकी खूबसूरती और भी निखर जाएगी.
लगेगी ये सामग्री
आपको घर पर नेल पॉलिश बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी. इसमें एक 1 चम्मच पानी, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चम्मच बॉडी पाउडर, थोड़ी सी गोंद, कलर (बच्चों के पेंटिंग के लिए उपयोग किया जाने वाला), एक डब्बा या प्लेट और एक चम्मच की जरूरत पड़ेगी.
जानें बनाने की विधि
सारी सामग्री जुटाने के बाद सबसे पहले, एक डब्बा या प्लेट में पानी, गुलाब जल और बॉडी पाउडर को मिलाएं. इसमें थोड़ी सी गोंद डालकर अच्छे से मिक्स करें. जब पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें अपना पसंदीदा कलर डालें. अच्छे से मिक्स करें और अपने नाखूनों पर लगाएं. नेल पॉलिश को सूखने दें और फिर अपने नाखूनों की खूबसूरती को निखारें.
नेल पॉलिश के फायदे
यह आपके पैसे बचाती है. आप अपने पसंदीदा रंग में नेल पॉलिश बना सकते हैं. यह आपके नाखूनों की खूबसूरती को निखारती है. यह आपके नाखूनों को मजबूत बनाती है. घर पर नेल पॉलिश बनाना बहुत आसान है. यह आपके पैसे भी बचाती है. आप अपने पसंदीदा रंग में नेल पॉलिश बना सकते हैं. अपने नाखूनों की खूबसूरती को निखार सकते हैं. तो अब देर किस बात की, घर पर नेल पॉलिश बनाएं और अपने नाखूनों की खूबसूरती को निखारें.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
.