Last Updated:
Ranchi Upper Bazaar Blouse Design: रांची के अप्पर बाजार के शास्त्री मार्केट में 35 दुकानें एक लाइन में हैं. यहां आपको आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर जैसे डिजाइनर ब्लाउज 200 से 250 रुपए में आसानी से मिल जाएंगे. यहां आपको खाने के भी स्टॉल मिल जाएंगे.
रांची: आज हम आपको एक ऐसे पॉपुलर मार्केट के बारे में बताने वाले हैं. जहां पर जाकर आपको क्या आलिया भट्ट और क्या दीपिका पादुकोण, हर तरह का ब्लाउज देखने को आसानी से मिल जाएगा. दरअसल, महिलाएं खास ब्लाउज को लेकर बहुत ही पार्टिकुलर होती हैं. उन्हें एकदम खास रंग का और खास डिजाइन का और एकदम बढ़िया फिटिंग होने वाला ब्लाउज ही चाहिए होता है और बढ़िया डिजाइन भी. ऐसे में आप सस्ता भी लेना चाहते हैं तो आ जाइए रांची के अप्पर बाजार के शास्त्री मार्केट में. यहां आपको सस्ते दाम में ब्लाउज आसानी से मिल जाएगा.
यहां पर आपको एक से बढ़कर एक ब्लाउज की दुकान देखने को मिलेगी. एक नहीं, बल्कि आपको यहां 35 दुकान एक ही लाइन में मिल जाएगी. एक में पसंद नहीं आया तो दूसरे में जा सकते हैं. जहां दूसरे में पसंद नहीं आए तो तीसरे में जा सकते हैं. मतलब कि आपके पास विकल्प की कमी नहीं रहेगी. कई सारे वैरायटी एक ही साथ एक ही लाइन में आपको देखने को मिल जाएंगे.
जानें यहां के डिजाइनर ब्लाउज की कीमत
यहां पर आपको एक से बढ़कर एक डिजाइनर ब्लाउज 200 से लेकर 250 रुपए में ही मिल जाएंगे. जो कि बड़े मॉल में करीबन ₹5000 तक चला जाता है. यहां पर सेम टू सेम उसी का कॉपी इतने सस्ते दरों में मिल जाएगा. अगर आपको कोई खास बॉलीवुड स्टाइल का चाहिए तो वह भी जैसे कि हम आपके हैं कौन में बैगनी साड़ी और बैगनी ब्लाउज का जो मैचिंग माधुरी दीक्षित पहनती हैं. बिल्कुल वैसा आपको यहां पर देखने को मिल जाएगा.
यहां पर आलिया भट्ट स्पेशल मोती वाला ब्लाउज चाहिए या फिर सोनम कपूर वाला स्पेशल राउंड कट ब्लाउज चाहिए या गोल्डन में. मतलब कि यहां आपको हर वैरायटी की और यूनिक किस्म की यहां पर कमी नहीं रहती है. यहां आप एक नजर में सारी ब्लाउज पसंद आ जाएगी. फैब्रिक में शिफॉन में चाहिए, सिल्क जॉर्जेट हर तरह के फैब्रिक के भी ब्लाउज आपको यहां मिल जाएगा.
नहीं समझ में आ रहा है तो साड़ी लेकर आएं
यहां कई बार लोगों को समझ नहीं आता है कि मेरी साड़ी के साथ कौन सा खूबसूरत ब्लाउज मैच करेगा. ऐसे में अगर नहीं समझ में आता है तो आप बस साड़ी लेकर आ जाइए. यहां पर दुकानदार इतने एक्सपर्ट हैं कि वही बता देंगे कि इसके अनुरूप कौन से ब्लाउज आपके लिए परफेक्ट रहेगा. ऐसे में अगली बार शॉपिंग करना चाहते हैं तो यहां पर आना ना भूले. यहां पर बाहर में खाने से लेकर गोलगप्पे, चाट पकौड़ी हर चीज के स्टॉल भी देखने को मिलते हैं. यानी की शॉपिंग के साथ खाने का भी मजा ले सकती हैं.
.