यूट्यूब से सीखकर राजमिस्त्री बना बिजनेसमैन…चिप्स से कर रहा है 60000 की कमाई

गुमला : आज के इस आधुनिक युग में कुछ लोग पैकेड फूड को ज्यादा हाइजिन व सुरक्षित मानते हैं, लेकिन कुछ लोग पैकेड फूड को स्वास्थ्य के लिए उचित नहीं मानते हैं. ऐसे में बता दें कि इन दिनों गुमला जिले में आलू व केले के बने चिप्स जो आपको ठेले में खुला बिकते हुए नजर आ जाएंगे. जिसे यहां लोग खूब पसंद कर रहे हैं. चिप्स बनाकर गुमला की सड़कों पर बेच रहे अरविंद इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. बता दें कि अरविंद चिप्स बेचने से पूर्व राजमिस्त्री का काम किया करते थे.

घर बैठे कर रहे 60000 रुपये की कमाई

अरविंद ने बताया कि राजमिस्त्री के काम से उनका घर-परिवार, बच्चों की पढ़ाई लिखाई अच्छे से नहीं चल पा रही थी. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर चिप्स बनाने का वीडियो देखा और उन्हें भी चिप्स बनाने का आइडिया मन में आ गया. तब से वह चिप्स बनाकर बेचने के कार्य कर रहे हैं. ये काम करते हुए अब उन्हें 5 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में अब वह महीने का 60000 रुपए से अधिक की कमाई आसानी से कर लेते हैं.

यूट्यूब पर वीडियो देखकर आया आइडिया

अरविंद ने लोकल 18 को बताया कि वह पूर्व में राजमिस्त्री थे, जिसमें नियमित रूप से काम नहीं मिलता था और आमदनी भी उतनी नहीं होती थी कि जिससे उनका घर परिवार व बच्चों की पढ़ाई अच्छे से चल सके. एक दिन किसी कारण से काम पर नहीं गया था और मोबाइल पर वीडियो देख रहा था, तो इस दौरान यूट्यूब पर आलू और केले का चिप्स  बनाने का वीडियो देखा तो मुझे भी विचार आया कि ये काम करना चाहिए. क्योंकि पैकेट वाला चिप्स लोग बहुत पसंद करते हैं और खुला चिप्स बहुत कम ही लोग यानी कि गिने चुने लोग बेचते हैं. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर चिप्स बनाना सीखा. अब ये काम करते करते हुए उन्हें लगभग 5 साल हो गए हैं. इससे उनकी अच्छी आमदनी भी हो जाती है.

जानें आलू-केला चिप्स रेसिपी

अरविंद ने बताया कि सबसे पहले बाजार से अच्छी क्वालिटी का आलू लाकर उसे छीलते हैं. फिर बढ़िया तरीके से धोते हैं. फिर मशीन से आलू को काटते हैं. क्रिस्पी करने के लिए तेल में फ्राइड करते हैं. इस तरह से यह तैयार हो जाता है. वहीं, केला चिप्स भी सेम इसी तरीके से तैयार करते हैं. इस काम में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है.

टेस्टी बनाने के लिए डालते हैं मसाला

वहीं, इसे टेस्टी बनाने के लिए खास तरह का मसाला तैयार करते हैं. मसाला बनाने के लिए लॉन्ग, कालीमिर्च, धनिया ,जीरा , मिर्च, आमचूर एवं कई तरह के खास मसाले तैयार करते हैं. वहीं, मसाला को हाथ से पीसकर सभी को मिलाकर तैयार करते हैं. चिप्स सादा ही तैयार करके रखते हैं, फिर ग्राहकों की डिमांड के अनुसार उसमें ऊपर से मसाला डालकर देते हैं.

वह गुमला शहर के मुख्य चौक ,चौराहे , बाजारों में घूम-घूम कर बेचते हैं. जहां आलू चिप्स व केला दोनों एक ही रेट में बेचते हैं. अगह हम कीमत की बात करें, तो 30 रूपये प्रति 100 ग्राम व 300 रुपए किलो की दर से बेचते हैं. जहां रोजाना 2000 रुपये से लेकर 3000 रुपये की बिक्री हो जाती है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *