CM के कार्यक्रम से लौट रही बस की ट्रक से भीषण टक्कर, 10 की मौत और 20 से ज्यादा घायल

Last Updated:

छिंदवाड़ा में हुए भीषण हादसे ने कई लोगों को लील लिया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस और ट्रक में भिड़त हो गई. इसके बाद बस पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत हो गई.

Zoom

Chhindwara Accident: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब जब मुख्यमंत्री मोहन यादव के ‘हितग्राही सम्मेलन’ से लौट रही एक बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में अब तक 10 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसा उमरानाला इलाके में सिमरिया के पास शाम करीब 6 बजे हुआ है. हादसे में कई लोगों को सिर फूटे हैं.

छिंदवाड़ा हादसे में 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. इनमें 6 पुरुष, तीन महिला और एक बच्चा शामिल है. इसके अलावा 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया है. बताया जा रहा है कि घायलों को देखने के लिए प्रभारी मंत्री राकेश सिंह छिंदवाड़ा पहुंचेंगे.

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने कही ये बात
छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने कहा कि बस में करीब 47 यात्री थे. बस के सभी लोग घायल हुए हैं, जिसमें से पांच गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. एक व्यक्ति को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. बाकी घायल लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *