मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। ग्राम महली उमरिया के पास एक यात्री बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 15 यात्री घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच हुई। बस क्रमांक MP 51 P 0129 कुटरवानी (घुटास) से मंडला की ओर जा रही थी, जिसमें 20 से अधिक यात्री सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 और घुघरी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घुघरी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर डंपर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। .