सीहोर जिले के सलकनपुर गांव में मंगलवार सुबह एक यात्री बस नहर की पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए है
.
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलकनपुर गांव के पास हुआ। घायल यात्रियों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बस सिवनी मालवा की ओर जा रही थी
पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर
बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बस पुलिया से क्यों टकराई और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। मामले की जांच जारी है।