Last Updated:
Urad Ki Kheti: शिवपुरी जिले में किसान गर्मी के मौसम में उड़द की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. काली मिट्टी और पर्याप्त पानी वाले खेतों में यह फसल अच्छी होती है और करीब 70-75 दिनों में तैयार हो जाती है. अगर सही देखभाल के साथ किसान लागत से लगभग 5 गुना तक मुनाफा कमा सकते हैं.
रिपोर्टर, आशीष पांडे शिवपुरी,
Urad Ki Kheti: शिवपुरी जिले में किसान गर्मी के सीजन में सही फसल का चयन करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. खास तौर पर ऐसे किसान जिनके खेतों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और काली मिट्टी होने के कारण लंबे समय तक नमी बनी रहती है, वे महज दो महीने में ही बेहतर कमाई कर सकते हैं. दरअसल, गर्मी के मौसम में उड़द की फसल किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे लागत से करीब 5 गुना तक मुनाफा कमाया जा सकता है. कृषि जानकारों के अनुसार, काली मिट्टी वाले खेतों में नमी लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे फसल की बढ़वार अच्छी होती है. उड़द की फसल करीब 70 से 75 दिन में तैयार हो जाती है, इसलिए किसान कम समय में अच्छी पैदावार लेकर बाजार में बेच सकते हैं। यही वजह है कि कई किसान गर्मी के मौसम में उड़द की खेती को लाभकारी मान रहे हैं.
15 अप्रैल तक उड़द की बुवाई
किसान वर्तमान समय से लेकर 15 अप्रैल तक उड़द की बुवाई कर सकते हैं. अभी जिले के कई क्षेत्रों में गेहूं की कटाई चल रही है, जबकि कई जगह खेतों में गेहूं की फसल अभी खड़ी हुई है. ऐसे में गेहूं की कटाई के बाद किसान तुरंत खेत तैयार कर उड़द की बुवाई कर सकते हैं और गर्मी के सीजन का फायदा उठा सकते हैं.
धपोरा के किसान दीवान सिंह लोधी बताते हैं कि वे हर साल गर्मी के मौसम में उड़द की खेती करते हैं और इससे अच्छा मुनाफा कमाते हैं. उनके अनुसार, अभी वे अपने खेतों में उड़द की बुवाई कर रहे हैं, जबकि कुछ खेतों में गेहूं की फसल खड़ी है. गेहूं की कटाई के बाद उन खेतों में भी उड़द की बुवाई की जाएगी.
दीवान सिंह लोधी का कहना है कि एक बीघा में उड़द की खेती करने में करीब 8 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि इससे करीब 40 हजार रुपये तक की आमदनी हो जाती है. खर्च निकालने के बाद एक बीघा में लगभग 30 हजार रुपये तक का शुद्ध मुनाफा मिल जाता है. अगर एक एकड़ के हिसाब से देखा जाए तो किसान एक लाख रुपये से ज्यादा की आमदनी भी कर सकते हैं. कम समय में तैयार होने वाली इस फसल के कारण किसानों को खेत खाली नहीं रखना पड़ता और वे गर्मी के मौसम में भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं. यही वजह है कि शिवपुरी जिले के कई किसान अब गर्मी के सीजन में उड़द की खेती को तेजी से अपना रहे हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.