शेयर मार्केट की बुलिश शुरुआत, सेंसेक्स 376 अंक उछला, निफ्टी 26,006 के पार

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन 12 दिसंबर, शुक्रवार के कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 निशान हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 232.90 अंक या 0.27 प्रतिशत  की तेजी के साथ 85,051.03 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 72.65 अंक या 0.28 फीसदी उछलकर 25,971.20 के लेवल पर ओपन हुआ था.    

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 396 अंक की तेजी के साथ 85,214 अंक पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 50 107 अंक उछलकर 26,006 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेन

टाटा स्टील, अडानी पोर्ट, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक

बीएसई के टॉप लूजर

सन फॉर्मा, इटरनल, आईटीसी, टेक महिंद्रा और टाइटन 

गुरुवार को कैसा रहा था मार्केट? 

गुरुवार 11 दिसंबर को भारतीय शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और दोनों ही प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. सेंसेक्स 426.86 अंक या 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,818.13 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 140.55 अंक या 0.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,898.55 के लेवल पर कारोबारी दिन की समाप्ति की थी. 

बीएसई बास्केट से इटरनल, टाटा स्टील, कोटक बैंक, मारुति और टेक महिंद्रा  टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो, एशियन पेंट, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड रहे थे.

निफ्टी आईटी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी 100, निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. गुरुवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 22 शेयर हरे निशान पर बंद हुए थे और 8 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: पानी की तरह बह रहा पैसा! Indigo को 1800 करोड़ का तगड़ा नुकसान, तीसरी तिमाही में गहराया संकट 

 

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *