कनाडा के स्कूल में घुसकर बरसाई गईं गोलियां, हमलावर समेत 10 की मौत, दहशत में पूरा इलाका

Last Updated:

Canada School Firing: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक 6 लोगों के शव स्कूल के भीतर मिले, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

Zoom

कनाडा के स्कूल में फायरिंग.

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में मंगलवार को एक स्कूल में हुई ओपन फायरिंग की घटना ने हर किसी को सन्न कर दिया. घटना में हमलावर समेत कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना टंबलर रिज नामक इलाके के एक हाई स्कूल में हुई.

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक स्कूल के अंदर 6 लोग मृत पाए गए. एक अन्य व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. संदिग्ध हमलावर भी मौके पर मृत मिला. पुलिस ने बताया कि उसकी मौत खुद ही चलाई गई गोली से हुई लगती है. इसके अलावा पुलिस को एक घर में भी दो शव मिले हैं. अधिकारियों का मानना है कि यह घर इस गोलीबारी की घटना से जुड़ा हो सकता है. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल भेज दिया गया है.

क्या बोले स्थानीय विधायक?

एमएलए लैरी न्यूफेल्ड ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा – ‘टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई दुखद और बहुत परेशान करने वाली घटना के बाद मैं टंबलर रिज की स्थिति पर करीब से नजर रख रहा हूं.’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने कन्फर्म किया है कि कई लोग मारे गए हैं. उन्होंने आगे बताया कि एक्टिव शूटर अलर्ट हटा लिया गया है, लेकिन जांच जारी है. न्यूफेल्ड ने आगे कहा की वो फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स, स्कूल स्टाफ और लोकल अधिकारियों को इस बहुत मुश्किल हालात में उनके तेज और प्रोफेशनल रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद देना देते हैं. वे आगे लिखते हैं – ‘मेरी दुआएं स्टूडेंट्स, परिवारों, टीचर्स और पूरी टम्बलर रिज कम्युनिटी के साथ हैं. यह एक छोटा और आपस में जुड़ा हुआ शहर है, जहां इस तरह की घटना का असर हर कोई महसूस करता है.’

पुलिस की जांच जारी

उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों पर असर पड़ा है, उनके सम्मान में यह जरूरी है कि हम पुलिस को अपनी जांच पूरी करने और डिटेल्स कन्फर्म करने के लिए जरूरी समय दें. जैसे ही वेरिफाइड जानकारी मिलेगी उसे तुरंत शेयर किया जाएगा. एमएलए ने यह भी कहा कि अगर घटना के बाद किसी को मानसिक या भावनात्मक कठिनाई महसूस हो रही है तो वे उनसे संपर्क कर सकते हैं. इस बीच पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी के कारणों की जांच अभी चल रही है। संदिग्ध के बारे में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी जारी नहीं की गई है.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

homeworld

कनाडा के स्कूल में घुसकर बरसाई गईं गोलियां, हमलावर समेत 10 की मौत, फैली दहशत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *