Budget Trip : घर नहीं जा पाए तो क्या हुआ… दिवाली की छुट्टियों में करें इस ड्रीम डेस्टिनेशन की सैर!

Last Updated:

Budget Trips During Diwali Holidays : दिवाली की छुट्टियों में अगर आप घर नहीं जा पा रहे हैं तो परेशान न हों. तो दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही घंटे की दूरी पर स्थित पीलीभीत टाइगर रिजर्व आपका इंतज़ार कर रहा है. घने जंगल, शांत झीलें और वन्यजीवों की झलक इस जगह को एक परफेक्ट बजट डेस्टिनेशन बनाती हैं.

पीलीभीत. वैसे तो हर कोई दिवाली की छुट्टियां अपने घर पर परिवार के साथ मनाना चाहता है. मगर कई बार टिकट न मिलने या फिर तमाम कारणों से कई लोग अपने घर नहीं जा पाते हैं. ऐसे में लोग आसपास के स्थानों पर ट्रिप प्लान करते हैं. अगर आप भी दिल्ली- एनसीआर में रहते हैं और इस दिवाली की छुट्टियों में कहीं खूबसूरत और शांत जगह की सैर करना चाहते हैं तो आपके लिए पीलीभीत एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है.

गौरतलाब है कि पीलीभीत, उत्तर प्रदेश का एक ऐसा क्षेत्र है जो हिमालय की शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली शारदा और देवहा नदियों की तराई में बसा है. यहां का वातावरण प्राकृतिक रूप से शुद्ध और शांति से भरपूर है. इस जिले के 730 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में आरक्षित वन शामिल हैं, जिससे यहां घनी हरियाली और ताजगी भरी आबोहवा मिलती है. दिल्ली-एनसीआर से केवल 5 घंटे और 300 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित यह क्षेत्र शहरी भागदौड़ से दूर एक शांत अनुभव प्रदान करता है.

जंगली रास्तों पर जादुई अनुभव
मानसून के बाद जब साल के पेड़ हरियाली से भर जाते हैं, तब इन रास्तों से होकर ड्राइव करना एक जादुई अनुभव जैसा लगता है. जंगलों में से गुजरती सड़कें और चारों ओर फैली हरियाली आपकी यात्रा को और भी खास बना देती हैं. पीलीभीत में सैर करने के लिए वाइफर्केशन प्वाइंट, शारदा सागर डैम, सप्त सरोवर समेत तमाम इलाके मुफीद माने जाते हैं. वहीं पीलीभीत घूमने का कुल खर्च 10 हजार में हो सकता है.

1 नवंबर से शुरू होगा PTR का पर्यटन सत्र
वहीं अगर आप जंगल में सफारी कर बाघों समेत तमाम दुर्लभ जंगली जानवरों का दीदार करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 1 नवम्बर से शुरू हो रहा है. वहीं इस पर्यटन सत्र से पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पब्लिक हॉलिडे को छोड़कर प्रत्येक बुधवार बंद रहेगा.

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

घर नहीं जा पाए तो क्या हुआ, दिवाली की छुट्टियों में करें इस ड्रीम डेस्टिनेशन..

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *