Last Updated:
Hacks to look billionaire: हर किसी का सपना होता है कि वो एलिगेंट, क्लासी और रिच दिखे लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि ऐसी लुक के लिए जेब में अच्छा-खासा पैसा होना चाहिए. जबकि ऐसा नहीं है. आप अपने बजट में रहकर अमीर दिख सकते हैं, बस इसके लिए आपको अपने स्टाइलिंग में कुछ बदलाव करने की जरूरत है.
रॉयल लुक के लिए हमेशा अपने आउटफिट की फिटिंग पर ध्यान दें. अमीर लोग हमेशा टेलर फिटिंग के कपड़े पहनते हैं. ढीले-ढाले या ओवरसाइज्ड कपड़े आपको सुस्त दिखा सकते हैं. कभी भी ब्रांडेड कपड़ों को ना पहनें. अमीर लोग हमेशा अपने कपड़े खुद डिजाइन कराते हैं. (Image-Canva)

अपने वॉर्डरोब में न्यूट्रल और सॉलिड कलर्स को शामिल करें. रिच और एलिगेंट लुक के लिए वाइट, बेज, नेवी ब्लू, ब्लैक और ऑलिव ग्रीन जैसे रंग पहनें. यह कलर सिर से पैरों तक एक ही होने चाहिए. इसे मोनोक्रोम लुक भी कहते हैं जो एक्सपेंसिव लुक देते हैं. (Image-Canva)

अगर कपड़ों पर गोल्डन बटन लगे हों तो यह रॉयल लुक देते हैं. आप ब्लेजर, गाउन या वन पीस ड्रेस पर इस तरह के फीनिंग वाले बटन लगवाएं. इसी तरह स्टेटमेंट जूलरी कैरी करें, यह भी गोल्डन कलर में ही होनी चाहिए. (Image-Canva)

अमीर लोगों की खासियत होती है पर्ल्स जूलरी. आप इन्हें हर ओकेशन पर कैरी कर सकते हैं. अगर आपको एलीट लुक चाहिए तो हमेशा सिंगल पर्ल का पेंडेंट, रिंग या इयररिंग पहनें. इसे आप इंडियन या वेस्टर्न हर तरह के आउटफिट से मैच कर सकते हैं. (Image-Canva)

अपने वार्डरोब में लिनेन, कॉटन या सिल्क फैब्रिक के आउटफिट्स को शामिल करें. जो भी कपड़े पहनें, इस बात का खास ध्यान रखें कि उनमें स्किन शो ना हो. इसके अलावा बाल हमेशा बंधे हों और नेल्स छोटे और साफ हों. (Image-Canva)

कपड़े चाहे कितने भी अच्छे हों, लेकिन अगर फुटवियर ठीक नहीं हो तो पूरा लुक खराब हो जाता है. कभी भी हाई हील्स ना पहनें. फ्लैट फुटवियर हमेशा क्लासी लगते हैं. आप क्लीन और सिंपल लेदर शूज या लोफर्स भी पहन सकते हैं. (Image-Canva)
.