Budget 2026: वित्त मंत्री का बजट में बड़ा ऐलान, बायोफार्मा शक्ति स्कीम होगी लॉन्च, कई बीमारियों पर रहेगा फोकस

Last Updated:

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बायोफार्मा शक्ति नामक योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. इसके तहत नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे- डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज से मुकाबला करने के लिए दवाएं और ट्रीटमेंट विकसित किए जाएंगे. इसके लिए देशभर में 3 नेशनल इंस्टीट्यूट भी बनाए जाएंगे.

ख़बरें फटाफट

केंद्रीय बजट 2026 में सरकार ने हेल्थ सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया है.

Budget 2026 Nirmala Sitharaman Speech: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट 2026-27 पेश कर रही हैं. बजट स्पीच की शुरुआत में ही उन्होंने सरकार के कर्तव्य गिनाए और हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने भारत में बायोफार्मा शक्ति की घोषणा की है, जिसके तहत नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे- डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज को लेकर नए ट्रीटमेंट, दवाएं और रिसर्च की जाएंगी. इसके लिए देशभर में 3 नेशनल इंस्टीट्यूट भी बनाए जाएंगे. इससे लोगों को सबसे ज्यादा बढ़ रही बीमारियों से लड़ने में मदद मिलेगी. इस योजना के लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *