BSNL का सस्ता न्यू ईयर प्लान, मिलेगा 100GB डेटा और 400 लाइव चैनल, JioHotstar और SonyLIV भी फ्री!

Last Updated:

BSNL ने New Year 2026 के लिए ₹251 का खास प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 400+ लाइव TV चैनल मिलते हैं. जानिए ऑफर की वैलिडिटी और बाकी फायदे…

ख़बरें फटाफट

BSNL का सस्ता न्यू ईयर प्लान.

नए साल की शुरुआत के साथ ही BSNL ने अपने मोबाइल यूज़र्स के लिए एक खास तोहफा पेश किया है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने New Year Special प्लान लॉन्च किया है, जिसमें कम कीमत में डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज दिया जा रहा है. बढ़ती इंटरनेट जरूरतों और OTT कंटेंट की पॉपुलैरिटी को देखते हुए BSNL का यह कदम नए और पुराने दोनों यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए अहम माना जा रहा है. ये ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 जनवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा.

BSNL का यह न्यू ईयर प्लान ₹251 की कीमत में आता है. इस प्लान में यूज़र्स को 30 दिनों के लिए 100GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो रोज़ाना वीडियो देखने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और ऑनलाइन काम के लिए काफी है. इसके साथ ही प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे यूज़र्स बिना किसी अडिशनल चार्ज के देशभर में कॉल कर सकते हैं.

इस प्लान की सबसे खास बात इसका एंटरटेनमेंट बेनिफिट है. BSNL के इस पैक के साथ यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने का मौका मिलता है, जिनमें कई प्रीमियम चैनल भी शामिल हैं.

इतना ही नहीं प्लान में यूज़र्स को 23 एंटरटेनमेंट ऐप्स का एक्सेस भी दिया जा रहा है. इनमें JioHotstar, SonyLIV जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जहां फिल्में, वेब सीरीज, लाइव स्पोर्ट्स और टीवी शोज़ देखे जा सकते हैं. ये प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो मोबाइल पर ज्यादा कंटेंट देखना पसंद करते हैं.

इन प्लान में हुआ बदलाव
इसके अलावा BSNL ने अपने कुछ दूसरे BiTV प्लान्स में भी बदलाव किया है. अब ₹225 प्लान में रोज़ाना 3GB डेटा, जबकि ₹347 और ₹485 प्लान में 2.5GB डेली डेटा दिया जा रहा है. लंबी वैलिडिटी चाहने वाले यूज़र्स के लिए ₹2399 वाला प्लान भी बेहतर ऑप्शन बनकर सामने आया है. इन सभी प्लान्स में कॉलिंग और SMS की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

कुल मिलाकर, BSNL का यह न्यू ईयर ऑफर उन यूज़र्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो कम बजट में ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट चाहते हैं. इस प्लान का फायदा उठाने के लिए BSNL ऐप या किसी भी रिचार्ज प्लेटफॉर्म से रिचार्ज किया जा सकता है.

About the Author

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

BSNL का सस्ता न्यू ईयर प्लान, मिलेगा 100GB डेटा, JioHotstar और SonyLIV भी फ्री

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *