बीएसएफ की स्कूल बस ने पंडित को मारी टक्कर: इंदौर में मौके पर ही हुई मौत, मॉनिग वॉक के लिए घर से निकले थे – Indore News

पंडित नेत्रपुरी गोस्वामी विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले थे।

इंदौर के एरोड्रम रोड पर बुधवार सुबह बीएसएफ की मिनी बस ने एक पंडित को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। घटना एरोड्रम थाने के सामने हुई। पुलिस ने अभी तक बीएसएफ

.

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7 बजे की है। एयरपोर्ट रोड से स्कूल के बच्चों को लेकर निकली बीएसएफ की मिनी बस ने वॉक कर रहे नेत्रपुरी गोस्वामी (55) को टक्कर मार दी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। नेत्रपुरी विजय श्री कॉलोनी के रहने वाले थे।

तेज रफ्तार में थी बस

बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान पुजारी की मुलाकात उनके कुछ परिचितों से हुई थी। वे रास्ते में खड़े होकर उनसे बात कर रहे थे। जब वे बातचीत खत्म कर वापस मुड़ने लगे, तभी अचानक तेज रफ्तार मिनी बस की चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद ड्राइवर ने करीब 20 फीट आगे जाकर बस को नियंत्रित किया।

परिजनों के मुताबिक, नेत्रपुरी पुजारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार, टक्कर मारने वाले वाहन और ड्राइवर को लेकर जांच जारी है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *