भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना… पर कैसे? यहां सर्वर ही डाइन, पोस्ट ऑफिस से निराश लौट रही बहनें

Last Updated:

Bhopal Post office server Down: रक्षाबंधन से पहले भोपाल के पोस्ट ऑफिस में सर्वर डाउन की वजह से बहनें राखी नहीं भेज पा रहीं, जानिए क्या है डाक विभाग का जवाब.

हाइलाइट्स

  • रक्षाबंधन से पहले भोपाल के पोस्ट ऑफिस में सर्वर डाउन
  • राखी नहीं भेज पा रही बहनें
  • घंटों में लाइन में खड़े रहकर निराश लौट रहीं
रिपोर्ट: आचार्य शिवकांत

Raksha Bandhan Special: रक्षाबंधन जैसे पावन त्योहार में अब केवल चार दिन बचे हैं, लेकिन इस बार बहनों की भावनाओं पर तकनीकी खलल पड़ता दिखाई दे रहा हैॉ. शहर के विभिन्न डाकघरों में रोजाना राखी भेजने के लिए उमड़ती भीड़ घंटों लाइन में खड़ी रहने के बावजूद मायूस लौट रही है. वजह है पोस्ट ऑफिस का सर्वर डाउन रहना.

बहनें चाहती हैं कि उनकी राखी समय से अपने भाई तक पहुंचे, खासकर जो दूर शहरों में या विदेश में रह रहे हैं, लेकिन डाक विभाग ने नए सॉफ्टवेयर की वजह से लोगों की खुशियों को फीका कर दिया है.

चार दिन से परेशान
भोपाल के TT नगर, कोलार, और हबीबगंज पोस्ट ऑफिस में रोजाना सैकड़ों राखी और उपहारों को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजने के लिए पहुंच रही हैं, लेकिन सर्वर डाउन की वजह से उन्हें कई घंटे इंतजार करने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. लाइन में लगे लोगों का कहना है कि डाक ऑफिस गया वहां भी सर्वर डाउन की वजह से अपनी पोस्ट नहीं भेज पाया. यहां आकर देखा तो यहां भी वही समस्या है. चार दिन हो गए हैं हम अपनी राखियां और गिफ्ट नहीं भेज पा रहे हैं.

डाक विभाग का तर्क
प्रवर अधीक्षक रीता गर्ग ने कहा – नया सिस्टम लागू किया गया है, जिससे कुछ दिनों की तकनीकी समस्या हो रही थी. हम कोशिश कर रहे हैं कि रक्षाबंधन से पहले हमारे सभी ग्राहकों की राखियां और गिफ्ट्स समय पर पहुंच सके.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 6 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना… पर कैसे? पोस्ट ऑफिस से निराश लौट रही बहने

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *