झाड़ू जैसे बालों में आ जाएगी नई जान, किचन की इन 3 चीजों से पाएं पार्लर सी चमक

Last Updated:

Hair Care Tips: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे बालों पर दिख रहा है. बालों का झड़ना, असमय सफेद होना और उनका झाड़ू जैसा रूखा हो जाना अब एक आम समस्या बन चुकी है. अक्सर हम महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट में हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा वही ‘बेजान बाल’ ढाक के तीन पात रहता है. असल में, बालों की असली सेहत महंगे डब्बों में नहीं, बल्कि आपकी रोजमर्रा की आदतों और आपके किचन में छिपी है. अगर आप भी टूटते-बिखरते बालों से परेशान हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है.

आजकल बालों का झड़ना, रूखापन और उलझना आम बात हो गई है लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि इसकी असली वजह क्या है? सिर्फ धूल-मिट्टी ही नहीं बल्कि आपकी रोज की आदतें भी इसके पीछे बड़ा कारण बनती हैं. गलत खान-पान, कम पानी पीना और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल धीरे-धीरे बालों की चमक छीन लेता है. यही वजह है कि बाल झाड़ू जैसे दिखने लगते हैं और बार-बार टूटते हैं.

कई लोग सोचते हैं कि महंगे शैंपू और कंडीशनर से बाल ठीक हो जाएंगे लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. असल में हम बालों की जड़ों की बजाय सिर्फ ऊपर से देखभाल करते हैं. बार-बार शैंपू बदलना और हर नए प्रोडक्ट को ट्राय करना भी बालों को नुकसान पहुंचाता है. इससे बाल कमजोर हो जाते हैं और उनकी नेचुरल शाइन खत्म होने लगती है. यही वजह है कि महंगे प्रोडक्ट्स भी बेअसर लगते हैं.

आपको जानकर हैरानी होगी कि बालों की असली केयर आपके किचन में ही छिपी होती है. जिन चीजों को आप रोज खाने में इस्तेमाल करते हैं, वही बालों के लिए भी कमाल कर सकती हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं और महंगे ट्रीटमेंट पर पैसा खर्च करते हैं. असल में देसी तरीके धीरे-धीरे काम करते हैं, लेकिन उनका असर लंबे समय तक बना रहता है और बालों को अंदर से मजबूत बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कई बार बालों की खराब हालत के पीछे बड़ी नहीं बल्कि छोटी-छोटी गलतियां होती हैं. जैसे गीले बालों में कंघी करना, ज्यादा हीट का इस्तेमाल या फिर बालों को सही समय पर ऑयल न करना. ये आदतें धीरे-धीरे बालों को कमजोर बना देती हैं. अगर समय रहते इन्हें सुधारा जाए तो बालों में फिर से जान आ सकती है. बस जरूरत है थोड़ा ध्यान देने की और सही रूटीन अपनाने की.

अक्सर लोग रात में बालों की केयर को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यही समय सबसे अहम होता है. खुले बालों में सोना, गंदे तकिए का इस्तेमाल और बिना तेल लगाए सो जाना बालों को नुकसान पहुंचाता है. इससे बाल उलझते हैं, टूटते हैं और धीरे-धीरे बेजान हो जाते हैं. अगर रात में थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो बालों की हालत काफी हद तक सुधर सकती है.

अगर आपके बाल पहले की तरह चमकदार नहीं रहे तो इसके पीछे सिर्फ मौसम नहीं है. स्ट्रेस, नींद की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी बालों पर सीधा असर डालते हैं. ये चीजें बालों को अंदर से कमजोर करती हैं और उनकी नेचुरल शाइन खत्म कर देती हैं. धीरे-धीरे बाल सूखे और बेजान दिखने लगते हैं. ऐसे में सिर्फ बाहरी देखभाल काफी नहीं होती, अंदर से भी ध्यान देना जरूरी होता है.

अक्सर लड़कियां बालों को स्टाइल करने के चक्कर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो नुकसान पहुंचाती हैं. बार-बार स्ट्रेटनर या कर्लर का इस्तेमाल, टाइट हेयरस्टाइल और ज्यादा केमिकल ट्रीटमेंट बालों को कमजोर कर देते हैं. शुरुआत में फर्क नजर नहीं आता लेकिन धीरे-धीरे बाल अपनी क्वालिटी खोने लगते हैं. यही वजह है कि बाल रूखे और उलझे हुए दिखने लगते हैं.

अगर बाल झाड़ू जैसे हो गए हैं तो सबसे पहले खान-पान सुधारना जरूरी है. रोज पानी ज्यादा पिएं और हरी सब्जियां खाएं. हफ्ते में एक बार दही में थोड़ा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें. इससे स्कैल्प को ठंडक मिलेगी और बालों में नमी आएगी. धीरे-धीरे बाल मुलायम और संभालने में आसान हो जाएंगे.

बार-बार शैंपू बदलने की जगह एक माइल्ड शैंपू चुनें और उसी पर टिके रहें. साथ ही हफ्ते में दो बार नारियल तेल हल्का गर्म करके लगाएं. इसमें 8-10 करी पत्ते डालकर उबाल लें और ठंडा होने पर बालों में मसाज करें. इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें. इससे बालों की जड़ें मजबूत होंगी और धीरे-धीरे नेचुरल शाइन वापस आने लगेगी.

चावल का पानी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक कप चावल को धोकर उसका पानी अलग निकाल लें और 1-2 घंटे रख दें. शैंपू करने के बाद इसी पानी से बालों को अच्छे से रिंस करें. इसे 5 मिनट तक बालों में रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को अंदर से पोषण देते हैं और बाल मुलायम व चमकदार बनते हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *