उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, दिख रहा दमदार अपसाइड; जानें डिटेल

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to BUY: भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच ब्रोकरेज फर्म कुछ शेयरों पर पॉजिटिव रूख दिखा रहे हैं. ब्रोकरेज के अनुसार, इन शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. आइए जानते हैं, इन चुनिंदा शेयरों के बारे में….

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर

दुनिया की प्रसिद्ध ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने रिलायंस इंटस्ट्रीय पर अपना दांव लगाया है. ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी शेयर को अपनी टॉप पिक लिस्ट में शामिल किया है. फर्म ने इसके लिए 1803 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. फर्म के अनुसार, रिलायंस आने वाले 7 सालों में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश से कंपनी की दिशा बदल सकता है.

निवेश मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ग्रीन एनर्जी पर फोकस हो सकता है. ब्रोकरेज ने अनुमान लगाया है कि, कंपनी जियो और रिटेल बिजनेस के विस्तार के समय जैसी रफ्तार दिखाई थी, वैसा ही कुछ देखने को मिल सकता है. इसी कारण से कंपनी शेयर ब्रोकरेज फर्म की पसंदीदा शेयरों की सूची में शामिल है.

2. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज शेयर

बीते कुछ दिनों में आईटी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस बीच मॉर्गन स्टेनली ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पर अपनी ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है. साथ ही शेयरों के लिए 3,540 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.

ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि टीसीएस की OpenAI के साथ साझेदारी कारोबार के नए अवसर खोल सकती है. टीसीएस के निवेश को लेकर भी ब्रोकरेज फर्म ने सकारात्मक रूख दिया है.

3. लेंसकार्ट शेयर

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल लेंसकार्ट शेयरों को लेकर पॉजिटिव है. फर्म ने लेंसकार्ट शेयरों के लिए 600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. आने वाले 12 महीनों के अनुमानित टारगेट प्राइस 534 रुपये से यह करीब 12.3 फीसदी की तेजी दिखाता है. जो मौजूदा शेयर स्तर से करीब 27 फीसदी ज्यादा है.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय हालात ने सोने-चांदी की कीमतों को किया सपोर्ट, जानिए 21 फरवरी को कितना बढ़ गया रेट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *