चटकदार रंग, मीठा स्वाद… कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं? खाद्य विभाग अलर्ट

Last Updated:

होली के त्योहार पर बाजारों में मिठाइयों और नमकीन की मांग बढ़ जाती है, लेकिन इसी दौरान मिलावट की शिकायतें भी सामने आती हैं. फिरोजाबाद में खाद्य विभाग ने ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है. टीम बाजारों में लगातार जांच कर रही है, ताकि लोगों की सेहत से कोई समझौता न हो.

ख़बरें फटाफट

फिरोजाबाद. होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों, नमकीन, चिप्स, पापड़ और अन्य फूड आइटम की भरमार शुरू हो गई है. लेकिन त्योहारों के दौरान मिलावट की शिकायतें भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में अब मिलावट करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है. विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. दोषी पाए जाने पर माल जब्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई और जेल की सजा भी हो सकती है.

ज्यादा चटकदार और रंगीन खाद्य पदार्थों पर विशेष नजर
फिरोजाबाद के खाद्य सहायक आयुक्त डॉ. चंदन पांडे ने बताया कि होली के अवसर पर बाजार में बिकने वाले कई खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका रहती है. विशेष रूप से चिप्स, पापड़, चुर्री और मिठाइयों में कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल कर उन्हें अधिक आकर्षक बनाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दुकानदार अधिक बिक्री के लालच में खाद्य पदार्थों में घटिया तेल या रंग मिलाते हैं. इसी को रोकने के लिए विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. टीम बाजारों में घूमकर न केवल सैंपल ले रही है, बल्कि दुकानदारों को भी जागरूक कर रही है, ताकि किसी की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो.

कई जगह छापेमारी, मिलावट मिलने पर कार्रवाई
खाद्य विभाग के अनुसार अब तक दस से अधिक स्थानों पर छापेमारी की जा चुकी है, जहां कुछ मामलों में तेल और चुर्री में मिलावट पाई गई है. विभाग का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भी चलाया जा रहा है. डॉ. पांडे ने अपील की है कि यदि किसी को कहीं भी मिलावट की आशंका हो, तो तुरंत विभाग को सूचित करें. इसके लिए विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9458235661 जारी किया गया है. समय पर सूचना मिलने से मिलावट पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी और लोगों की सेहत सुरक्षित रह सकेगी.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *