सांस-दिल की बीमारी बनी दिल्लीवालों की जान की दुश्मन, हर साल हो रही लाखों मौतें

देश की राजधानी दिल्ली में बीमारियों से होने वाली मौतों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली की मृत्यु दर जो 2023 में 6.16 प्रति हजार थी, वो 2024 में बढ़कर 6.37 हो गई. इसका मुख्य कारण सांस और दिल से जुड़ी बीमारियों को बताया गया है.

दिल्ली सरकार के ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2024 में श्वसन रोगों से 9,211 लोगों की मौत हुई, जबकि 2023 में यह संख्या 8,801 थी. वहीं, मौतों का सबसे बड़ा कारण दिल से जुड़ी बीमारियों से 2024 में इनसे होने वाली मौतों की संख्या 21,262 दर्ज की गईं, जो 2023 में 15,714 थीं.

ये बीमारियां बनी जान की दुश्मन
दिल्ली में रहने वाले लोगों में हार्ट फेलियर, स्ट्रोक और धमनियों में रुकावट एक बड़ी समस्या बन हुई है. वहीं, अस्थमा, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर और तपेदिक (टीबी) के मामले भी तेजी से बढ़े हैं. इसका सबसे बड़ा कारण यहां का वायु प्रदूषण और लाइफस्टाइल है.

हर साल लाखों मौत
कुल मिलाकर 2024 में दिल्ली में 1,39,480 मौतें दर्ज की गईं, जबकि 2023 में 1,32,391 मौतें हुई थीं. इनमें 85,391 पुरुष, 54,051 महिलाएं और 38 अन्य लिंग वर्ग से थे. कुल मौतों में से 90,883 मौतें चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित थीं. अनुमान है कि 2036 तक दिल्ली की आबादी 2.65 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो कि वर्तमान में लगभग 3.47 करोड़ है.

जानलेवा बीमारियों का कारण
दिल्ली में तेजी से पैर पसार रही और लोगों को मौत के घाट उतार रही बीमारियों की असली जड़ यहां कि एयर क्वालिटी है. 14 दिसंबर को आयी एक रिपोर्ट में प्रदूषित हवा में सांस लेने की वास्तविक कीमत का आकलन किया गया है. अत्यधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के कारण दिल्ली के 34.7 मिलियन से अधिक निवासियों की जीवन प्रत्याशा में 11.9 वर्ष की कमी आने का खतरा है.

बचने का क्या उपाय है?
2025 में एयर क्वालिटी को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लोगों को दिल्ली को छोड़कर जाने की सलाह दे दी थी. यह साफ दर्शाता है कि यहां रहने वालों के लिए हेल्दी रहने के ज्यादा विकल्प नहीं है. यदि आप हेल्दी खा रहे हैं, घर में एयर प्यूरीफायर लगा रखा है, बाहर धूल-डस्ट में जाते वक्त मुंह पर मास्क लगाते हैं, जंक फूड्स नहीं तब भी आप बीमारियों से शतप्रतिशत बच सकते हैं, इसकी कोई गारंटी नहीं है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *