Breast Cancer Symptoms: ब्रेस्ट या बगल में दिखे गांठ तो ना करें इग्नोर, हो सकता है ये कैंसर की शुरुआत..यहां जानें लक्षण और बचाव

Last Updated:

Agra News: आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचिका गर्ग ने स्तन कैंसर के लक्षण, जांच और बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं में स्तन कैंसर का रोग बहुत फैल रहा है. गांठ को इग्नोर करना उन्हें मुसीबत में डाल रहा है. शुरुआत में इस गांठ में ना दर्द होता है और इसका कोई खास अनुभव होता है, लेकिन इसे हल्के में लेना बड़ी बीमारी को दावत देना होता है. चिकित्सक ने बताया कि भारत में महिलाओं में स्तन कैंसर तेज़ी से फ़ैल रहा है. उन्होंने कहा कि इसके बारे में जानना और इसे पहचानना बहुत जरुरी है. इस रोग से समय रहकर बचा जा सकता है. चिकित्सक ने बताया कि कुछ लक्षणों से इसकी पहचान की जा सकती है. इसे पहचान कर इसके रोकथाम के बारे में सोचना चाहिए….

स्तन या बगल में गांठ होने पर उसे इग्नोर ना करें…

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की डॉ. रुचिका गर्ग ने बताया कि महिलाओं के स्तन या बगल में गांठ बन गई है तो उसे इग्नोर ना करें. उन्होंने बताया कि बगल में गांठ बनना या स्तन के निपल में लाल पन होना या और अलग तरह के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए.

डॉ. ने बताया कि स्तन के आकर में परिवर्तन होने पर भी उसे हल्के में नहीं लेना चहिये. समय रहते हर ईलाज का उपचार किया जा सकता है, लेकिन देर करना वह गंभीर बीमारी को दावत देना होता है. चिकित्सक ने बताया कि महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाव के लिए एक टेस्ट भी उपलब्ध है. जों समय समय पर उन्हें कराना चाहिए.

एक्सरे और एमआरआई से भी इस बीमारी का पता किया जाता है…

डॉ. रुचिका गर्ग ने बतया कि स्तन कैंसर के बारे में एक्सरे और एमआरआई से भी पहचाना जाता है. उन्होंने बताया कि जाँच में गांठ होने पर उसकी बायोप्सी की जाती है. बायोप्सी नॉर्मल गांठ या कैंसर का पता लगाया जाता है. डॉ. रुचिका ने बताया कि जीवनशैली में बदलाव कर भी इसे शुरुआत में रोका जा सकता है. उन्होंने बताया कि हेल्दी और सेफ फ़ूड ही खाना चाहिए. डॉ. ने कहा कि जंग फ़ूड और पैकेट फ़ूड से बचना चाहिए…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ब्रेस्ट या बगल में दिखे गांठ तो ना करें इग्नोर, हो सकता है ये कैंसर की शुरुआत

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *