भारत फिर वर्ल्ड क्लास ट्रेड डील की तैयारी में, ब्राजील के राष्ट्रपति का दौरा, विदेश मंत्रालय ने लिखा खास पोस्ट

होमदुनियाअन्य देश

भारत फिर वर्ल्ड क्लास ट्रेड डील की तैयारी में, ब्राजील के राष्ट्रपति का दौरा

Last Updated:

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी यात्रा पर रवाना होने से पहले लिखा कि पीएम मोदी के निमंत्रण पर वे आ रहे हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर बात होगी. वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी उनके स्वागत में भारत-ब्राजील के रिश्तों पर एक वीडियो पोस्ट किया.

Zoom

ब्राजील के राष्ट्रपति आ रहे हैं भारत.

नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के भारत पहुंचने से पहले विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के रिश्तों को बेहद मजबूत बताया है. मंत्रालय ने राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा के भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की वीडियो भी शेयर की है. भारत की यात्रा पर रवाना होने से पहले ब्राजील के राष्ट्रपति ने भी एक पोस्ट करके बताया था कि वो भारत की यात्रा पर जा रहे हैं. उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्तों को ये और मजबूत बनाएगी.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- ‘ब्राजील के प्रेसिडेंट लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा जल्द भारत आ रहे हैं.’ एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘भारत-ब्राजील के मजबूत, विविध और रणनीतिक रिश्तों की खास झलकियां देखें.’

ब्राजील के राष्ट्रपति का कितने दिनों का दौरा?

राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा 18 से 22 फरवरी तक भारत दौरे पर रहेंगे. वे एआई इम्पैक्ट समिट में भी हिस्सा लेंगे और 21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे. भारत के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि वे इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा करेंगे. राष्ट्रपति सिल्वा ने ‘एक्स’पर पोस्ट किया – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हम अब भारत के लिए रवाना हो रहे हैं. आने वाले दिनों में मैं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इम्पैक्ट पर समिट में हिस्सा लूंगा. हम ब्राजील और भारत के बीच सहयोग के नए मौकों पर चर्चा करेंगे.’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगी और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन करेंगी. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी ब्राजील के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे.

एक और ट्रेड डील की तैयारी

ब्रजीलियन राष्ट्रपति ने बताया कि संबंधों को मजबूत करने के मकसद से एक हाई-लेवल बिजनेस डेलीगेशन भी उनके साथ भारत दौरे पर जाएगा. भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा – ‘दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं का समीक्षा करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी लंच होस्ट करेंगे. दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, जिनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग, सुधारित बहुपक्षवाद, वैश्विक शासन और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.’

राष्ट्रपति लूला के साथ लगभग 14 मंत्री और ब्राजील की प्रमुख कंपनियों के टॉप सीईओ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल आने की संभावना है. साथ आने वाले मंत्री अपने भारतीय समकक्षों के साथ बैठकें करेंगे. सीईओ प्रतिनिधिमंडल के एक बिजनेस फोरम में भाग लेने की उम्मीद है, जो ब्राजील के राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान आयोजित किया जा रहा है. यह दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को दिखाता है.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *