एमपी ट्रैवल मार्ट: राजस्थान के साथ हेरिटेज, महाराष्ट्र के साथ वन्यजीव सर्किट पर होगी ब्रांडिंग – Bhopal News

एमपी ट्रैवल मार्ट में रविवार को मप्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ ब्रांडिंग-प्रमोशन पर संवाद हुआ। मप्र को फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने को लेकर भी सेक्टर एक्सपर्ट्स

.

फॉस्टरिंग इंटर-स्टेट टूरिज्म कोलेबरेशन विषय पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारिस्थितिक ताने-बाने से जुड़े राज्य मिलकर ऐसे संयुक्त पर्यटन परिपथ और अनुभव गढ़ने के प्रयास में जुटे हैं। एसीएस पर्यटन संस्कृति शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मप्र की सीमा से जुड़े राज्यों जैसे छत्तीसगढ़ से राम वन पथ गमन सर्किट, महाराष्ट्र के साथ ज्योर्तिलिंग सर्किट जैसे साझे काम किए जा सकते हैं। मप्र-राजस्थान के बीच साझी इनबाउंड पर्यटन गंतव्य परियोजना पर बात हुई।

मप्र टैलेंट की नर्सरी

फिल्म अभिनेता गजराज राव ने फिल्म शूटिंग से जुड़े सत्र में कहा कि यहाँ सब अपना काम पूरे समर्पण से करते हैं। प्रदेश के पास रंगमंच का पुराना इतिहास है, इसलिए मप्र टैलेंट की नर्सरी है। ‘सावधान इंडिया’ की शूटिंग मप्र में कर चुके निर्देशक विशाल फुरिया ने बताया कि प्रदेश के लोग मेहनती और अच्छे हैं। संगीतकार स्वानंद किरकिरे ने कहा कि मप्र की सांस्कृतिक धरोहर बहुत समृद्ध है। मिंटो हॉल जैसे कन्वेंशन सेंटर बनाने और मप्र को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने के लिए भी एक सत्र में बात हुई।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *