Last Updated:
Bow Dresses New Fashion: कभी कपड़ों की नाजुक सजावट मानी जाने वाली बो साल 2026 में एक फैशन स्टेटमेंट बनकर उभरी है. अब ये सिर्फ हल्की-फुल्की डिटेल नहीं, बल्कि आउटफिट का सबसे खास और आकर्षक हिस्सा बन चुकी है. रेड कार्पेट, फैशन वीक और फोटोशूट्स में सेलेब्रिटीज बड़े और स्ट्रक्चर्ड बो के साथ नजर आ रही हैं.
सारा अली खान ने एक स्टाइलिश ब्लू बो ड्रेस में इस ट्रेंड की झलक दिखाई. उनका लुक सिंपल होने के बावजूद बड़ा बो होने की वजह से बेहद खास नजर आ रहा है. ओवरसाइज बो ने साफ-सुथरे सिलुएट की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया.

दीपिका पादुकोण ने गोल्ड टेक्सचर्ड काउचर आउटफिट में बो ट्रेंड को ग्लैमरस टच दिया. हाई नेक डिजाइन और मेटैलिक फैब्रिक के साथ लगा बो उनके लुक को सॉफ्ट बनाता है. सिंपल हेयरस्टाइल और कम एक्सेसरीज़ ने आउटफिट की बनावट को हाईलाइट किया है.

डायना पेंटी ने इस ट्रेंड को सटल तरीके से अपनाया. उनकी शिमरी ड्रेस के पीछे लगा ब्लैक बो लुक को बिना ओवर किए खास बनाता है. यह साबित करता है कि बो कम दिखे, तब भी प्रभावशाली हो सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक ड्रेस के साथ व्हाइट बो जोड़कर क्लासिक ईवनिंग वियर को मॉडर्न टच दिया. रंगों का कॉन्ट्रास्ट उनके लुक को स्ट्रॉन्ग और शार्प बनाता है.

वामिका गब्बी ने ब्लैक ड्रेस के साथ रेड बो पहनकर बोल्ड फैशन चॉइस दिखाई. यह कॉम्बिनेशन 2026 के निडर और ध्यान खींचने वाले फैशन ट्रेंड को दर्शाता है.