Last Updated:
Stylish long winter coats for women: सर्दियां कड़ाके की पड़ रही हैं. खुद को ठंड से बचाने के लिए लोग तरह-तरह के स्वेटर, कोट, जैकेट पहनते हैं, लेकिन खुद के लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं तो आप स्टाइलिश लॉन्ग ओवरकोट पहन कर देखिए. विंटर कोट बोरिंग से आउटफिट को स्टनिंग लुक देने का बेहद ही आसान तरीका है. महिलाओं के लिए ढेरों स्टाइलिश ओवरकोट ऑनलाइन, शॉपिंग मॉल्स में उपलब्ध हैं. ये सभी अलग-अलग मटीरियल, डिजाइन, फैब्रिक, रेंज और कलर में मिल जाएंगे. ऐसे में आप भी चाह रही हैं पुराने स्वेटर, लेदर शॉर्ट-लॉन्ग जैकेट को वार्डरोब से निकालना तो इन 5 स्टाइलिश कूल ओवरकोट पर नजर डालें.
क्लासिक वूल ओवरकोट (Classic Wool Overcoat)- वूल ओवरकोट एक बहुत ही क्लासिक आइडिया है अपने विंटर क्लोसेट को बदलने का. यदि आपको वही सेम डिजाइन के पुराने लेदर जैकेट, ऊनी स्वेटर पहनने का मन नहीं तो आप वूल ओवरकोट खरीद सकती हैं. इसे पहन कर आपको ठंड भी नहीं लगेगी और आप स्टाइलिश भी नजर आएंगी. इसमें आप न्यूट्रल शेड्स जैसे कैमल, ब्लैक, नेवी, ग्रे आदि ट्राई कर सकती हैं. इसे आप जींस, सूट, वन पीस ड्रेस किसी पर भी पहन सकती हैं.

ट्रेंच स्टाइल विंटर कोट(Trench-Style Winter Coat)-ट्रेंच-स्टाइल विंटर कोट सर्दियों में पहनने के लिए एक बेहद ही स्टाइलिश विंटर कोट है. यह देखने में हेवी लगता है, लेकिन उतना भारी नहीं होता, पर इसे पहनकर आपको सर्दी बिल्कुल नहीं लगेगी. यह स्टाइल और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग, मॉल से खरीद सकते हैं.

द स्टेटमेंट पफर कोट-पफर कोट भी स्टाइलिश लुक देता है. ओवरसाइज़्ड सिलुएट्स से लेकर क्रॉप्ड कट्स और ग्लासी फिनिश तक, मॉडर्न पफर सर्दियों की ड्रेसिंग में क्लासी लुक शामिल करते हैं. आप इन्हें ट्रैवल के दौरान पहन सकती हैं. कैजुअल दिनों में भी पहन सकती हैं. ये पफ जैसे फूल से नजर आते हैं, इसमें हवा घुसने की कोई गुंजाइश नहीं होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टेडी या फॉक्स-फर कोट (Teddy or Faux-Fur Coat)- टेडी या फॉक्स-फर कोट नर्म और आरामदायक होने के साथ ही बेहद स्टाइलिश होते हैं. टेडी कोट भारी नहीं होते, बावजूद ये गर्माहट देते हैं. आप इसे पहनेंगी तो ठंड महसूस नहीं होगी. ये खास तौर पर मिनिमलिस्ट आउटफिट के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.

रेगुलर लॉन्ग कॉट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है. ये जींस, साड़ी, सूट हर ड्रेस पर फबता है. आपने अब तक नहीं लिया है तो इस बार इस तरह का कोट ले सकती हैं. ये आपको ऑनलाइन, शॉपिंग मॉल्स, स्वेटर, जैकेट के शॉप में रीजनेबल प्राइस में मिल जाएगा.
.