व्यापार में उछाल, नौकरी में प्रमोशन के संकेत, गजकेश्वरी योग से होगा धन लाभ

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन (शनिवार) मालामाल करने वाला साबित हो सकता है. बिजनेस में बढ़ोतरी होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. गजकेश्वरी योग के चलते देवी महालक्ष्मी की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर रहेगी.

Aaj Ka Singh Rashifal 20 December 2025: सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार 20 दिसंबर 2025 का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है. आज का दिन व्यापार में बढ़ोतरी, नौकरी में पदोन्नति और पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा. थोड़ी सी मेहनत आज बड़ा फायदा दिला सकती है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और लंबे समय से चले आ रहे विवाद बातचीत के जरिए सुलझ सकते हैं. कुल मिलाकर आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए प्रगति और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा.

मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं गोल्ड मेडलिस्ट डॉ बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज 3, 5, 6 और 8 अंक बेहद शुभ रहेंगे. आज गजकेश्वरी योग का निर्माण हो रहा है, जिसके चलते अचानक धन लाभ या किसी सरकारी तंत्र से बड़ा फायदा मिलने की संभावना है. आज जन्म लेने वाला बच्चा बुद्धिमान होगा और भविष्य में गुप्तचर या रणनीतिक क्षेत्रों में नाम कमा सकता है. हालांकि प्रेम संबंधों में कुछ लोगों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भावनाओं में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.

करियर के लिहाज से दिन अनुकूल
करियर के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी और चारों तरफ से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं. आज बॉस से प्रमोशन या जिम्मेदारी बढ़ाने को लेकर की गई बातचीत भविष्य में बड़ा पद दिला सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे जातक यदि दोपहर तीन बजे के बाद प्रयास करते हैं, तो सफलता मिलने की पूरी संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन शुभ है. सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पढ़ाई में मन लगेगा और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन थोड़ा सावधानी मांगता है. सिंह राशि के जातकों को हड्डियों में दर्द या गर्दन से कमर तक रीढ़ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. हालांकि ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है. शाम 7 बजे के बाद धीरे-धीरे आराम मिलने लगेगा. कोई पुरानी बीमारी है, तो वह यथावत बनी रह सकती है लेकिन सूर्यास्त के बाद उसमें भी सुधार के संकेत हैं. आज शरीर को पर्याप्त आराम दें, हल्का भोजन करें और खूब पानी पिएं. समय पर नींद लेना भी जरूरी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिए आज का दिन मालामाल करने वाला साबित हो सकता है. व्यापार में बढ़ोतरी होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. गजकेश्वरी योग के कारण देवी महालक्ष्मी की विशेष कृपा सिंह राशि के जातकों पर रहेगी. अचल संपत्ति या सरकार से जुड़े किसी मामले में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है, जिससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी. सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक का समय खासतौर पर आपके पक्ष में रहेगा. हालांकि केमिकल, पेट्रोल या इससे जुड़े उत्पादों में लेनदेन करते समय सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आज का दिन सुखद रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और घर-परिवार व कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में चल रहा विवाद आज समाप्त हो सकता है. पार्टनर के साथ बिताया गया समय रिश्ते को और गहरा करेगा. कुल मिलाकर सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

homeastro

व्यापार में उछाल, नौकरी में प्रमोशन के संकेत, गजकेश्वरी योग से होगा धन लाभ

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *