Last Updated:
Carrot leaves benefits : गाजर के पत्ते शरीर के अंदर जमे टॉक्सिंस को निकालने में मदद करते हैं. इन पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर लीवर और किडनी को साफ रखते हैं जिससे शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है. ये वजन कम करने में भी सहायक हैं क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं.
गाजर के पत्ते दिखने में भले ही साधारण लगते हों लेकिन ये पोषण का भंडार हैं. ज्यादातर लोग सब्जी बनाते समय इन पत्तों को कचरा समझकर फेंक देते हैं लेकिन ये पत्ते वास्तव में हमारी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं. इनमें विटामिन A, C, K, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर की अंदरूनी सेहत के साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं.

लोकल 18 से बात करते हुए ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि गाजर के पत्तों में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. ये शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं की संख्या बढ़ाते हैं जिससे शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम होता है. सर्दी, खांसी, बुखार या मौसमी संक्रमणों में गाजर के पत्तों का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. इन्हें सूप या चटनी के रूप में खाने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जो बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं. नियमित सेवन शरीर को अंदर से स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है.

गाजर के पत्तों में मौजूद आयरन खून की कमी और एनीमिया जैसी समस्या को दूर करने में मदद करता है. यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है जिससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बेहतर तरीके से पहुंचती है. महिलाओं खासतौर से गर्भवती और किशोरावस्था की लड़कियों के लिए गाजर के पत्तों का सेवन बेहद लाभकारी है. इसमें मौजूद फोलेट और खनिज तत्व शरीर को कमजोरी, चक्कर और थकान से राहत देते हैं. खून बढ़ाने के लिए इसे स्मूदी, जूस या पराठे में मिलाकर उपयोग किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो गाजर के पत्तों को जरूर आजमाएं. इन पत्तों में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों और दांतों के लिए बेहद महत्त्वपूर्ण होते हैं. बढ़ती उम्र में हड्डियों में कमजोरी, जोड़ों में दर्द या ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने के लिए इन पत्तों का सेवन करना चाहिए. यह बच्चों की हड्डियों के विकास के लिए भी लाभकारी है. इसे सूप, सब्जी या पराठे में मिलाकर खाया जा सकता है जिससे स्वाद और सेहत दोनों मिलते हैं.

गाजर के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं जो पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं. ये कब्ज, एसिडिटी या पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. फाइबर आंतों को साफ रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. जो लोग अक्सर पेट की समस्या से परेशान रहते हैं वे गाजर के पत्तों की चटनी या सलाद का सेवन शुरू कर सकते हैं. ये न केवल पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं बल्कि भूख भी बढ़ाते हैं. इनका सेवन करने से पेट हल्का महसूस होता है और पाचन प्रक्रिया मजबूत होती है.

गाजर के पत्तों में मौजूद बीटा कैरोटीन और विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं. ये रेटिना को मजबूत बनाते हैं और आंखों में होने वाली कमजोरी को दूर करते हैं. विटामिन C त्वचा में कोलेजन बनाने में मदद करता है जिससे त्वचा ग्लोइंग और जवां दिखती है. नियमित सेवन करने से मुंहासे, झुर्रियां और स्किन टैनिंग जैसी समस्याएं कम होती हैं. गाजर के पत्तों का फेस पैक भी त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

गाजर के पत्ते शरीर के अंदर जमे टॉक्सिंस को निकालने में मदद करते हैं. इन पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर लीवर और किडनी को साफ रखते हैं जिससे शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है. ये वजन कम करने में भी सहायक हैं क्योंकि इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और यह पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. इन्हें डाइट में शामिल करने से वजन नियंत्रण में रहता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है