क्यों है खास बॉम्बे गार्लिक चटनी?
इस चटनी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाले लहसुन, सूखा नारियल, मूंगफली और लाल मिर्च न सिर्फ स्वादिष्ट हैं बल्कि सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हैं. जहां लहसुन पाचन में मदद करता है वहीं मूंगफली और नारियल एनर्जी देते हैं.
सूखा नारियल – 80 ग्राम
सूखी लाल मिर्च – 12-15
जीरा – 1 बड़ा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
देगी मिर्च – 1 बड़ा चम्मच
Image: pipingpotcurry
जब यह रूम टेम्परेचर पर आ जाए तो इस मिश्रण को मिक्सी जार में डालें. अब इसमें काली मिर्च पाउडर और देगी मिर्च डालें और दरदरा पीस लें. ध्यान रहे कि पीसते समय इसमें पानी बिल्कुल न डालें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट बॉम्बे गार्लिक चटनी. इसे एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें.
Image: pipingpotcurry
इसे वड़ा पाव, डोसा, पराठा और दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं.
घी या तेल के साथ मिलाकर रोटी पर लगाकर खाएं, इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
चाहें तो इसे दही में मिलाकर डिप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
मुंबई की गलियों का असली स्वाद घर पर लाने के लिए यह बॉम्बे गार्लिक चटनी एक परफेक्ट ऑप्शन है. झटपट बनने वाली यह चटनी हर डिश को स्पाइसी और मजेदार बना देगी. तो एक बार आप इस चटनी को जरूर बनाएं और घर वालों को ट्राई कराएं. यकीनन सभी इस स्पाइसी ड्राई चटनी को काफी पसंद करेंगे.
.