बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बन गए टीचर…बच्चों को पढ़ाया प्रकृति का पाठ, देखें Video

X

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बन गए टीचर…बच्चों को पढ़ाया प्रकृति का पाठ, देखें Video

 

arw img

रिपोर्ट- कृष्णा. बॉलीवुड एक्टर और प्रकृति प्रेमी रणदीप हुड्डा मध्य प्रदेश के मंडला जिले में स्थित कान्हा टाइगर रिजर्व के खटिया जोन पहुंचे. वह वन विभाग द्वारा आयोजित अनुभूति कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान रणदीप हुड्डा ने स्कूली छात्रों के साथ समय बिताया. वहीं मोका स्कूल के 129 छात्र-छात्राओं को प्रकृति बढ़ाने का पाठ भी पढ़ाया. अभिनेता ने बच्चों से कहा कि वन्यजीव केवल देखने की चीज नहीं हैं, ये हमारे जिंदा रहने का आधार हैं. उन्होंने बच्चों को पर्यावरण और वन्यजीवों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. अभिनेता ने कहा कि वन की रक्षा ही जीवन रक्षा है. यदि जंगल सुरक्षित रहेंगे, तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा. हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर जीना सीखना चाहिए. उन्होंने बच्चों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता और प्रेमभाव रखने की अपील की. अभिनेता ​रणदीप हुड्डा कान्हा टाइगर रिजर्व आकर बेहद खुश हुए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा बन गए टीचर…बच्चों को पढ़ाया प्रकृति का पाठ, देखें Video

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *