Last Updated:
Balasan Benefits। बालासन केवल 5 मिनट में तनाव, थकान और बेचैनी दूर करता है, पीठ दर्द कम करता है, पाचन सुधारता है और नींद लाने में मदद करता है. इसे रोजाना करना बेहद लाभकारी है.
बालासन करने का फायदा. आजकल की व्यस्त दिनचर्या और भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव, थकान और बेचैनी से जूझ रहा है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि रिलैक्स होने के लिए लंबी नींद, मसाज या स्पा की जरूरत है, लेकिन योग में एक ऐसा आसन है जो आपकी थकान को मिनटों में दूर कर सकता है. इसे कहते हैं बालासन (Child Pose). यह आसन बेहद सरल है और इसे करने के लिए किसी अतिरिक्त उपकरण की आवश्यकता नहीं होती. केवल 5 मिनट का समय निकालकर आप इसे करें और इसके बाद आपका शरीर और मन दोनों ही पूरी तरह रिलैक्स महसूस करेंगे.
बालासन करने से सबसे पहला फायदा है तनाव और थकान का कम होना. जब आप इस मुद्रा में जाते हैं, तो आपका मन स्वाभाविक रूप से शांत होने लगता है. शरीर झुककर धरती से जुड़ता है और सांस की गति धीमी व डीप होती है. इससे चिंता, बेचैनी और दिनभर का मानसिक तनाव कम होने लगता है. यही कारण है कि योग शिक्षक अक्सर किसी भी कठिन आसन या योगाभ्यास के बाद बालासन करने की सलाह देते हैं ताकि शरीर तुरंत आराम की स्थिति में आ सके.
View this post on Instagram