मंडला में लापता युवक का शव बिछिया डैम में मिला: 2 दिसंबर से था लापता; रिजल्ट देखने घर से निकला था – Mandla News

मंडला जिले के बिछिया में एक 20 वर्षीय लापता युवक का शव बिछिया डैम में मिला है। स्थानीय लोगों ने डैम में शव को तैरते देख पुलिस को सूचना दी। शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान 2 दिसंबर से लापता राज झारिया के रूप में हुई।

.

बिछिया पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रवीण मालवीय ने बताया कि राज झारिया 2 दिसंबर को अपने घर से कॉलेज की परीक्षा का परिणाम देखने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

पुलिस लापता युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार को बिछिया डेम में युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए बिछिया अस्पताल भेज दिया है।

डैम के पानी में शव।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *