Last Updated:
Summer Diet Tips: गर्मियों के मौसम में तेज गर्मी और पसीने की वजह से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होना आम बात है. ऐसे में कुछ खास सुपरफूड्स शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. नारियल पानी, तरबूज, दही, खीरा और छाछ जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में पानी की कमी को दूर करने में मदद करते हैं. ये सुपरफूड्स डिहाइड्रेशन से बचाते हैं और दिनभर तरोताजा बनाए रखते हैं. सही मात्रा और सही समय पर इनका सेवन करने से गर्मियों में सेहत बेहतर रहती है और थकान जल्दी दूर हो जाती है.
आज के समय में बहुत से लोगों को कमजोरी, थकान और शरीर में खून की कमी जैसी समस्याएं होने लगी हैं. इसका सबसे बड़ा कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है. आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी मिनरल है, क्योंकि यह खून बनाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है. अगर हम अपने खाने में कुछ प्राकृतिक चीजें शामिल कर लें तो शरीर मजबूत और एक्टिव बना रहता है.
हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सुरेश शर्मा ने बताया कि आयरन के लिए मेथी एक बहुत ही फायदेमंद होती है. मेथी में लगभग 5.6 एमजी आयरन पाया जाता है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. मेथी का सेवन सब्जी, पराठे, दाल या अंकुरित रूप में भी कर सकते हैं. यह न सिर्फ आयरन बढ़ाती है,बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है और शरीर को अंदर से ताकत देती है.
मेथी के साथ-साथ मोरिंगा यानी सहजन भी आयरन का अच्छा स्रोत है. सहजन में करीब 4 एमजी आयरन होता है. सहजन की पत्तियां खासतौर पर बहुत पौष्टिक होती हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती हैं. सहजन का सूप, सब्जी या पाउडर के रूप में सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और कमजोरी में राहत मिलती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आयरन तभी अच्छे से शरीर में काम करता है जब उसके साथ विटामिन सी भी लिया जाए. विटामिन सी शरीर को आयरन को जल्दी से पूर्ति करने में मदद करता है. इसके लिए नींबू व आंवला सबसे आसान और सस्ता विकल्प है. सलाद पर नींबू डाल सकते हैं या गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं. इससे शरीर में ताजगी आती है और खून बनने की प्रक्रिया भी बेहतर होती है.
हार्मोनल हेल्थ और ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए अनार और चुकंदर बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. अनार शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ हार्ट हेल्थ को भी मजबूत करता है. वहीं चुकंदर का रस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और कमजोरी, चक्कर जैसी समस्याओं में राहत देता है. महिलाओं के लिए यह खासतौर पर हार्मोन बैलेंस करने में भी मददगार होता है.
इसके अलावा तिल और खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है. तिल में आयरन, कैल्शियम और अच्छे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं. वहीं खजूर खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में बहुत असरदार माना जाता है. रोज सुबह 2 से 3 खजूर के साथ एक चम्मच भुने हुए तिल खाने से शरीर में आयरन की कमी कम होती है, एनर्जी बढ़ती है और थकान दूर रहती है.