Last Updated:
Blouse Back Design Photo: हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए खास होता है. इस दिन सजने-संवरने और पारंपरिक लुक में तैयार होने का अपना ही आनंद है. साड़ी का लुक तभी पूरा लगता है, जब उसके साथ ब्लाउज का डिज़ाइन एकदम परफेक्ट हो. अगर आप इस तीज के लिए नया ब्लाउज बनवाने का सोच रही हैं, तो इस बार ट्रेंडिंग बैक डिज़ाइन पर ध्यान दें. ये डिज़ाइन न सिर्फ आपकी साड़ी के लुक को ग्रैंड बनाएंगे, बल्कि सस्ती साड़ी को भी रॉयल टच देंगे.
हरतालिका तीज का त्योहार महिलाओं के लिए स्टाइल और फैशन का मौका लेकर आता है. इस दिन परफेक्ट लुक पाने के लिए सिर्फ साड़ी चुनना ही काफी नहीं है, सही ब्लाउज़ डिज़ाइन भी बहुत मायने रखता है. अगर आप सस्ती साड़ी पहन रही हैं, तो भी सही बैक डिज़ाइन से आप बेहद आकर्षक और स्टाइलिश दिख सकती हैं. यह हरे रंग की स्कैलप्ड एजेस वाली ब्लाउज़, जिसमें जाली जैसी डिटेलिंग और पीछे क्रॉस स्ट्रैप के साथ झुमके जैसे टसल्स हैं, यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक के साथ अच्छी दिखेगी. यह डिज़ाइन हरतालिका तीज के लिए परफेक्ट है.(pinterest)

हल्के हरे रंग की इस ब्लाउज़ में पीछे कट-आउट और डबल टाई डिज़ाइन किया गया है. इस डिज़ाइन में ब्लाउज़ का बैक स्ट्रक्चर स्लीक और एलिगेंट है, जिससे साड़ी का लुक क्लासिक और ग्रेसफुल दिखाई देता है. छोटे-छोटे पर्ल या बीड्स के डिटेल इसे और भी प्रीमियम टच देते हैं. ( pinterest)

सिल्क साड़ी के साथ इस तरह का ब्लाउज डिजाइन काफी अच्छा लगेगा. पिंक कलर की इस खूबसूरत ब्लाउज के बैक पर गोल्डन ब्रोकेड पैटर्न है जिसकी वजह से यह साधारण होते हुए भी स्टाइलिश लग रहा है. यह डिज़ाइन खासकर त्योहार और पार्टी दोनों के लिए परफेक्ट है. बैक का यह कट-आउट लुक आपके ओवर ऑल लुक को अट्रैक्टिव बना रहा है.(pinterest)

गोल्डन शेड की इस बोट कट डिजाइन वाले ब्लाउज़ काफी अच्छे लगते हैं. इसके पीछे बड़े बटन और लो-फोल्डेड रिबन के साथ ओपन बैक दिया गया है. इस तरह का ब्लाउज सफेद, ब्लैक, रेड, हरे या किसी भी रंग की सिल्क, सिफॉन साडि़यों के साथ क्लासिक और मॉडर्न टच देगी. (pinterest)

इस तरह की डिजाइन वाली ब्लाउज काफी क्लासिक और रॉयल दिखती है. अगर आप अधिक स्किन एक्सपोज नहीं करना चाहती, और त्योहार के दिन स्मार्ट लुक चाहती हैं तो इस तरह तरह की बैक बटनलाइन और हल्की स्लीव डिटेल ब्लाउज बनवाएं. यह डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए है जो एलिगेंस और सादगी दोनों पसंद करती हैं.(pinterest)

अगर आप अपने प्लेन साड़ी के साथ इस तरह की मल्टीकलर एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज़ बनवाएं, जिसमें बैक पर दो कट-आउट और टाई डिज़ाइन हो तो यह डिज़ाइन पूरी तरह से ट्रेंडिंग और कमाल का लुक देगा. इसके बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई है और गोटापट्टी भी लगाया गया है. वाकई में यह हरतालिका तीज के लिए पर्फेक्ट है. ( pinterest)

हार्ट शेप कट-आउट और डोरी डिज़ाइन एवरग्रीन है. यह डिज़ाइन साड़ी के साथ बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लुक देती है. इसे आप हर तरह की साड़ी के साथ पहन सकते हैं. इसे आप दर्जी या बुटीक कहीं भी सिलवा सकती हैं. यही नहीं, आप इसे ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स जैसे Myntra, Ajio और Craftsvilla से भी ऑर्डर कर सकती हैं. (pinterest)

इन लेटेस्ट ब्लाउज़ बैक डिज़ाइन्स से आप हरतालिका तीज पर सस्ती साड़ी में भी अपने पति और परिवार को इंप्रेस कर सकती हैं. सही डिज़ाइन चुनकर आप ट्रेडिशनल या मॉडर्न लुक पा सकती हैं और त्योहार को खास बना सकती हैं. (pinterest)
.