ब्लोटिंग से परेशान? बस अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीज़ें, जानें फायदे

Last Updated:

क्या खाने के बाद आपका भी पेट भारी या सूजन जैसी समस्याओं से परेशान होता है? तो अब बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है. दुनियाभर में ब्लोटिंग की समस्या से करोड़ों लोग जूझते हैं, लेकिन कुछ नेचुरल फूड्स इस परेशानी को जड़ से खत्म कर सकते हैं. जानिए कौन से हैं ये फूड्स…

कीवी एक स्वादिष्ट और फाइबर से भरपूर फल है. इसमें एक्टिनिडिन नामक एंजाइम पाए जाते हैं, जो प्रोटीन को पचाने में सहायक होते हैं. रोज़ दो कीवी का सेवन करने से कब्ज और पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है. इसे डेली दोपहर के बाद डाइट में शामिल किया जा सकता है.

असरदार उपाय सौंफ

सौंफ भारतीय घरों में लंबे समय से पाचन सुधारने के लिए उपयोग की जाती रही है. सौंफ का तेल इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम के कारण होने वाली गैस और सूजन को कम करता है. भोजन के बाद सौंफ चबाना या सौंफ वाली चाय पीना प्रभावी उपाय माना जाता है.

हल्का फल

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की (एमडी मेडिसिन) चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय ने कहा कि, “पपीते में पपेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को आसानी से पचाने में सहायक है.” भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में पपीता खाने से पेट हल्का रहता है और पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे कई रोगों से बचाव होता है.

सूजन घटाने वाला फल

अनानास ब्रोमेलिन नामक एंजाइम से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र की सूजन को कम करने और प्रोटीन के पाचन में सहायक है. भोजन के बाद ताजा अनानास के कुछ टुकड़े खाने से पेट की भारीपन और ब्लोटिंग की समस्या दूर होती है.

शरीर को ठंडक देने वाला फूड

खीरा पानी और फाइबर का अच्छा स्रोत है. यह शरीर से अतिरिक्त सोडियम निकालने में मदद करता है, जिससे वॉटर रिटेंशन और ब्लोटिंग अपने आप कम हो जाती है. इसे सलाद या नाश्ते में शामिल करना बेहद लाभकारी और फायदेमंद है.

सही डाइट

दवा के बजाय सही खानपान अपनाकर ब्लोटिंग की समस्या से निजात पाया जा सकता है. इसलिए कीवी, पपीता, अनानास, खीरा और सौंफ जैसे फूड्स को रोजाना की डाइट में शामिल करने से पेट की सूजन में राहत मिल सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि ये उपाय आसान और प्राकृतिक हैं. यदि आप पहले से किसी रोग से ग्रसित हैं, तो एक्सपर्ट की राय जरूर लें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ब्लोटिंग से परेशान? बस अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 चीज़ें, जानें फायदे

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *