सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के अटरा गांव में 26 दिसंबर की रात हार्वेस्टर विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। सरपंच पति पंकज सिंह और उसके 10 अन्य साथियों ने खेत में पानी लगा रहे पांच ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक द्वारिका सिंह (45) की
.
घायलों का इलाज जारी मृतक द्वारिका सिंह पटेल (45) ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उनके भाई नत्थू सिंह (40) को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। वहीं, राहुल सिंह (20), वीरेंद्र सिंह (35) और शंखू सिंह (35) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया है कि अटरा निवासी मृतक द्वारिका सिंह बाहर से हार्वेस्टर लाकर किराए पर चलवाते थे। इससे सरपंच पति पंकज सिंह के हार्वेस्टर के धंधे को नुकसान हो रहा था। पंकज सिंह के पास भी दो हार्वेस्टर हैं, और वह इसी वजह से द्वारिका सिंह से रंजिश रखता था।
छह आरोपी अबतक गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बताया कि इस मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि चार अन्य की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी सरपंच पति पंकज सिंह अपने भाई अमित, अंकित और सात अन्य आरोपियों के साथ रात करीब 10 बजे सिंदूरा हार पहुंचा था। उस समय पीड़ित अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। आरोपियों ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।