Black Turmeric Benefits: एक चुटकी काली हल्दी कर देगी चमत्कार! जानिए क्यों पीली हल्दी रह गई पीछे

Last Updated:

Black Turmeric Health Benefits: काली हल्दी और पीली हल्दी में कौन सी सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है? सागर के किसान आकाश चौरसिया ने बताया कि काली हल्दी एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कैंसर और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद असरदार है.

अनुज गौतम, सागर: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसके बिना कोई भी सब्जी तैयार नहीं हो सकती भारत की हर रसोई में इसका उपयोग किया जाता है. यह केवल सब्जियों का रंग और स्वाद बढ़ाने के ही काम नहीं आती बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है लेकिन जब बात काली हल्दी और पीली हल्दी को लेकर आती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. उन्हें समझ नहीं आता है कि वह किस हल्दी का उपयोग करें तो आज हम जानेंगे की पीली जल्दी और काली हल्दी को खाने में कौन बेहतर है और कौन सी हल्दी हमें क्या फायदे दे सकती है.

सागर में पिछले 10 साल से पीले और काली हल्दी की खेती कर रहे किसान आकाश चौरसिया बताते हैं कि स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो दोनों ही हल्दी लाभकारी और गुणकारी हैं, लेकिन जब बात इनमें अंतर करने की आती है तो काली हल्दी बेस्ट होती है क्योंकि काली हल्दी में औषधि गुण अधिक पाए जाते हैं, काली हल्दी एंटीबायोटिक होने के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर भी होती है, इसमें बीमारियों से लड़ने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने और हमारी बॉडी के अंदर जो सेल डेड हो जाते हैं उनको रीजेनरेट करने का काम काली हल्दी करती है.

कौन सी हल्दी है बेहतर?
खाने में पीली हल्दी जहां हमें एंटीबायोटिक गुण देती है तो काली हल्दी एंटीऑक्सीडेंट होती है जो हमारे शरीर के अंदर कई बीमारियों को कंट्रोल करने में और लाभ पहुंचाने में मदद करती है, काली हल्दी को दूध में पानी में और अन्य रूप में भी ले सकते हैं लेकिन पानी के साथ लेने पर बहुत फायदेमंद होती है काली हल्दी को ड्राई करके पाउडर बनाकर या फिर कूट कर रख ले रोजाना सुबह गुनगुने पानी में डालकर खाली पेट लेंगे तो इससे शुगर बीपी कैंसर अस्थमा के लिए काफी लाभदायक होती है.

खास बात यह है की काली हल्दी खेत के साथ छायादार जगह में भी हो सकती है इसलिए तुलसी की तरह घर में भी जगह-जगह पर गांठ लगा सकते हैं जिसे काली हल्दी खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे मिलावट का संदेह खत्म होगा, साथ ही इसके पौधे घर में लगे होने से वास्तु दोष भी ठीक होता है

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

एक चुटकी काली हल्दी कर देगी चमत्कार! जानिए क्यों पीली हल्दी रह गई पीछे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *