बुढ़ापे तक रहेंगे काले घने बाल, झड़ने की समस्या हो जाएगी खत्म, बस अपनाएं ये उपाय

Last Updated:

Hair Care Tips: डॉ. अनिल कुमार के अनुसार बलिया में बच्चों समेत सभी उम्र के लोगों में बालों की समस्या जंक फूड से बढ़ रही है, त्रिफला और भृंगराज तेल उपयोगी हैं, एक्सपर्ट सलाह जरूरी है.

सनन्दन उपाध्याय/बलिया: आज के आधुनिक दौर में बालों की समस्या जटिल होती जा रही है. बुजुर्गों के साथ न केवल युवा बल्कि बच्चे भी बालों की अनेक समस्याओं से घिर जा रहे हैं. कम उम्र में ही बाल झड़ने, सफेद होने, रूसी और खुजली जैसी दिक्कतें परेशान करने लग रही है. एक्सपर्ट के मुताबिक बालों की समस्या अधिकतर पेट की गर्मी से शुरू होती है. अगर बालों की सुंदरता बुढ़ापे तक बरकरार रखनी है, तो गलत खानपान को सही करना पड़ेगा. आइए जानते हैं बालों की समस्या से निजात कैसे पाया जा सकता है…

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बलिया डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि अधिकतर बालों की समस्या वो भी छोटे बच्चों में भी अधिक जंक फूड, फास्ट फूड, कोलड्रिंक, पिज्जा बर्गर आदि खाने से आ रही है. अत्यधिक बाजारू खाद्य पदार्थ बालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. यही कारण है कि बालों को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं और बालों को कमजोर बना देते हैं. स्वस्थ बालों के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है. इसके अलावा, तनाव कम करें और शरीर को हाइड्रेट रखें. क्योंकि तनाव भी बालों के झड़ने का एक बड़ा हो सकते हैं. पानी पीने में लापरवाही न करें.

उन्होंने ने कहा कि भृंगराज बालों के लिए बहुत उपयोगी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो बालों का झड़ना, डैंड्रफ और खुजली रोकने के साथ ही उन्हें घना और चमकदार बनाती है. भृंगराज तेल को हल्का गर्म कर मालिश कर रातभर छोड़ दें और सुबह धो लें. आंवला तेल के साथ इसका उपयोग और शक्तिशाली बन जाता है.

डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बालों के लिए त्रिफला चूर्ण एकदम रामबाण है. क्योंकि इसमें आंवला, हरड़ और बहेड़ा का मिश्रण होता हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. यह बाल झड़ने की समस्या से निजात दिलाने में तो मदद करता ही है, डैंड्रफ और खुजली को भी दूर करने में सक्षम है. त्रिफला वात दोष को संतुलित कर बालों के झड़ने और सफेद होने की संभावना को कम कर सकता है. इसको हेयर मास्क के रूप में या गुनगुने पानी से सिर के ऊपरी हिस्से को धोया जा सकता है.

Note:- ध्यान रहे यह एक औषधि है. इसलिए किन्हीं परिस्थितियों में लाभ की जगह हानिकारक भी हो सकती है. इसलिए बिना  एक्सपर्ट की सलाह के इसका सेवन बिल्कुल भी न करें.

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बुढ़ापे तक रहेंगे काले घने बाल, झड़ने की समस्या हो जाएगी खत्म, बस अपनाएं ये उपाय

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *