MP में गैस कालाबाजारी, भोपाल में 45 तो कटनी में 22 सिलेंडर जब्त, शिवपुरी में चोरी

Last Updated:

Gas Black Marketing: मध्य प्रदेश में गैस किल्ल्त के बीच कालाबाजारी जोरों पर हैं. भोपाल खाद्य विभाग की छापेमारी में 45 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए गए. वहीं शिवपुरी में सिलेंडर चोरी का मामला सामने आया तो कटनी में भी 22 सिलेंडर जब्त किए गए. देखें रिपोर्ट…

Zoom

भोपाल खाद्य विभाग ने बरामद किए अवैध गैस सिलेंडर.

रिपोर्ट: शिवकांत आचार्य/ नारायण गुप्ता/ अशोक

भोपाल/ कटनी/ शिवपुरी: राजधानी भोपाल के गांधीनगर इलाके में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने गैस कालाबाजारी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर दिया. फूड कंट्रोलर की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर चाय की दुकानों से लेकर घरों तक फैले अवैध सिलेंडरों के जाल को तोड़ दिया. एक ही घर से 15 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए.

वहीं, राधेश्याम टी-स्टाल और देव श्री होटल समेत कई ठिकानों पर सरकारी डंडा चला. कुल 24 कमर्शियल और 21 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए. विभाग के सख्त आदेशों के बावजूद कालाबाजारी का यह काला खेल जारी था. टीम ने होटलों और घरों में दबिश दी. अधिकारियों ने कहा, कार्रवाई आमजन को महंगे दामों पर गैस बेचने वाले माफियाओं के खिलाफ है.

कटनी में बरामद गैस सिलेंडर.

कटनी में 22 घरेलू सिलेंडर बरामद
इसी कड़ी में कटनी जिले में भी जिला प्रशासन ने कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर 5 सदस्यीय टीम ने माधवनगर गेट क्षेत्र में छापा मारा. सूरज बालानी के मकान में संचालित दो दुकानों से 22 घरेलू 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर अनाधिकृत रूप से भंडारित पाए गए. टीम ने 3 गैस बुक और इलेक्ट्रॉनिक तौल-कांटा भी जब्त किया. आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. सहायक आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला ने बताया कि जब्त सिलेंडरों को अशोक गैस एजेंसी के संचालक संदीप यादव की सुपुर्दगी में रखा गया है.

शिवपुरी में सिलेंडर चोरी, CCTV
वहीं दूसरी ओर शिवपुरी में सिलेंडर चोरी की करतूत सामने आई. कृष्णा पुरम कॉलोनी में तिवारी जी के मकान में रह रही नीतू राजावत के घर से भरा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर चोरी हो गया. सिलेंडर की मारामारी के बीच चोरों की यह घटना स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *