Last Updated:
Blackness of Neck Causes: गर्दन या बगल का काला पड़ना छोटी बात लग सकती है, लेकिन यह शरीर के अंदर की बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. मेडिकल भाषा में इसे एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स कहा जाता है. ये डायिबिटीज से लेकर फैट लिवर के संकेत के रूप में नजर आ सकती है.
यदि आप रोज नहीं नहाते हैं तो गर्दन के पास कालापन दिखना नॉर्मल है. अक्सर लोग गर्दन के पीछे या बगल में काली पड़ी त्वचा को गंदगी या साफ-सफाई की कमी ही समझते हैं. ऐसे में इसे हटाने के लिए स्किन को ज्यादा रगड़ते हैं या घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि यह समस्या हमेशा हाइजीन से जुड़ी नहीं होती. मेडिकल भाषा में इसे एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स कहा जाता है.
यह अपने आप में कोई खतरनाक बीमारी नहीं है, लेकिन यह शरीर के अंदर चल रही कुछ गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकती है.यह स्थिति अक्सर इंसुलिन रेजिस्टेंस, हार्मोनल गड़बड़ी, पीसीओएस, फैटी लिवर या मेटाबॉलिक समस्याओं से जुड़ी होती है. इसलिए इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है.
त्वचा क्या संकेत दे रही है?
डार्क नेक गंदगी नहीं है, यह इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत है. इससे पता चलता है कि शरीर इंसुलिन को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा.जब शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन का सही जवाब नहीं देतीं, तो शरीर ज्यादा इंसुलिन बनाने लगता है. ज्यादा इंसुलिन त्वचा की कोशिकाओं और पिगमेंट को जरूरत से ज्यादा एक्टिव कर देता है. इससे त्वचा मोटी और काली दिखने लगती है.
इन बीमारियों की चेतावनी काली गर्दन
गर्दन का कालापन सिर्फ सुंदरता से जुड़ी समस्या नहीं है. बल्कि प्री-डायबिटीज, टाइप 2 डायबिटीज, पीसीओएस, फैटी लिवर और मेटाबॉलिक सिंड्रोम होने पर भी गर्दन या बगल का हिस्सा डार्क हो सकता है. शरीर में ये बदलाव इन बीमारियों शुरुआती संकेत के रूप में नजर आ सकते हैं.
डार्क नेक से कैसे छुटकारा पाएं?
यदि ये किसी बीमारी का संकेत है, तो आप चाहे इस पर पत्थर रगड़ लें लेकिन ये साफ नहीं होगा. इससे छुटकारा पाने के लिए लाइफस्टाइल की आदतों में सुधार जरूरी है. ऐसे में कम कार्बोहाइड्रेट वाली डाइट अपनाएं, प्रोटीन और हेल्दी फैट ज्यादा लें, वजन कम करें, रोज हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें, पूरी नींद लें.
इंसुलिन रेजिस्टेंस की जांच कैसे करें?
अगर बार-बार गर्दन काली हो रही है, तो इसके कारणों को जानने के लिए ये कुछ जांच आपके लिए मददगार साबित सकती हैं. इसमें फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c, फास्टिंग इंसुलिन और HOMA-IR, लिपिड प्रोफाइल, OGTT टेस्ट शामिल हैं जिसे आप करवा सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.