Last Updated:
Hair Care Tips: आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपंकर अत्रे ने बताया कि आखिर कैसे हम कम उम्र में अपने बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं, और उन्हें मजबूत भी कर सकते हैं.
हाइलाइट्स
- 5 नेचुरल तरीकों से करें बाल काले
- एक्सपर्ट डॉक्टर की गारंटीड टिप्स
- डॉक्टर से सीधी सलाह के पांच तरीके
एक्सपर्ट डॉक्टर ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपंकर अत्रे से बात की, तो उन्होंने बताया कि आप पांच वस्तुओं से अपने घर पर ही काले बाल कर सकते हैं. आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद है. यह बालों को काला करने के साथ-साथ, उन्हें मजबूत भी बनाता है. आंवले का पाउडर या ताज आंवला बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो जाता है. नींबू में विटामिन सी होता है, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है. नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर बालों पर लगाने से बालों का रंग गहरा हो सकता है. कॉफी में मौजूद तत्व बालों को काला करने में मदद करते हैं. कॉफी को पीने में उबालकर उस बालों को धोने से बालों का रंग गहरा हो सकता है. बदाम का तेल बालों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है. बादाम के तेल में मेहंदी मिलाकर बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो जाता है. प्याज में सल्फर होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है और बालों को काला करने में मदद करता है. प्याज का रस बालों में लगाने से बालों का रंग गहरा हो जाता है.
शैंपू से सिर धोने के बाद कर सकते हैं इस्तेमाल
यदि आप इन घरेलू नुस्खा का उपयोग कर रहे हैं, तो सबसे पहले सुबह उठकर सिर धो लें, उसके बाद इन नुस्खों का इस्तेमाल कर लें और इसको एक से दो घंटे तक अपने सिर में रहने दें. उसके बाद ही इसको धोए, इसको धोने के बाद अपने सिर पर एक डेढ़ घंटे के बाद तेल लगाए, जिससे आपके बाल और काले दिखेंगे और चमकने लगेंगे.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें
.