Last Updated:
How To Regrow Hair Naturally: अगर आपके बाल उम्र से पहले ही आपको बूढ़ा बना रहे हैं, तो ये छोटा सा उपाय आपके लिए जादू जैसा काम करेगा. खासबात ये है कि इसे इस्तेमाल बहुत ही आसान है और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है.
Natural Remedies For Gray Hair: प्रीमैच्योर ग्रे हेयर यानी कि वक्त से पहले बालों का सफेद होना, आज के समय में बहुत ही कॉमन प्रॉब्लम बन गई है. इसका कारण पोषणरहित खानपान, प्रदूषण और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स हैं. कई लोगों की बाल झड़ने की शिकायत शैंपू, कंडीशनर बदलते ही खत्म हो जाती है. इसलिए सफेद बालों से बचने के लिए आपको डाई कलर्स की जरूरत नहीं है.
ये आसान सा लगने वाला उपाय आपके लुक में थोड़ा चेंज तो जरूर ला सकता है, लेकिन आपके बालों की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. इससे आप अपने बालों को और भी ज्यादा डैमेज कर रहे हैं. यदि आप झड़ते या सफेद होते बालों से परेशान हो चुके हैं, तो इसके लिए आप इन नेचुरल उपायों को कर सकते हैं.
नेचुरल साबुन यूज करें
वैद्य राजेश कपूर ने एक पोडकास्ट में बताया है कि बालों को धोने के लिए शैंपू की जगह नेचुरल साबून का इस्तेमाल करें. क्योंकि शैंपू और कंडीशनर में कई हार्ड कैमिकल होते हैं, जो बालों को धीरे-धीरे डैमेज करते हैं. मार्केट में कई नेचुरल साबुन के विकल्प उपलब्ध है. आप इसे ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं.
6 महीने में जड़ से उगेंगे काले बाल!
वैद्य बालों को नेचुरली काला करने के लिए नीम और बेर की पत्तियों के पेस्ट को लगाने की सलाह देते हैं. उनके मुताबिक इसे 6 महीने तक रोजाना लगाने पर जड़ से काले बाल उग सकते हैं. ये नेचुरल तरीका आपको हफ्ते में एक बार करना है. वैसे तो इसके साइड इफेक्ट्स कुछ भी नहीं है, लेकिन फिर भी इसे लगाने से पहले आप पेच टेस्ट कर सकते हैं.
कैसे लगाएं नीम-बेर के पत्ते
सबसे पहले ताजे हरे नीम और बेर के पत्तों को अच्छी तरह से सूखा लें. ध्यान रखें नीम के पत्ते को धूप में रखने से इसके एसेंशियल ऑयल उड़ जाते हैं. इसलिए इसे खुली हवा में धूप से बचाकर सुखाएं. बेर के पत्तों को आप धूप में सूखा सकते हैं. फिर इन्हें एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें. हफ्ते में एक बार इन्हें पीसकर पेस्ट बनाएं और नहाने से 1 घंटा पहले बालों में लगाकर सादे पानी से धो लें. इसे लगाना उतना ही आसान है जितना की बालों में मेहंदी लगाना.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.