भाजयुमो निकालेगा नमो युवा रन: प्रदेश के 6 शहरों में रतलाम का भी चयन; मैराथन में 5 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य – Ratlam News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 21 सितंबर को नमो युवा रन (मैराथन) का आयोजन करेगा। मैराथन का शुभारंभ रविवार सुबह सुबह 7 बजे एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप करेंगे। इस मैराथन के लिए अ

.

यह जानकारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने न्यू रोड़ स्थित भाजयुमो कार्यालय में पत्रकारवार्ता मे दी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि दुनिया मे भारत का डंका बजाने वाले प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। भाजपा ने मोदी जी के 75वें जन्मदिन पर देश के 75 शहरों में मैराथन आयोजित करने का निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश के 6 शहरों में मैराथन होगी और उसमें रतलाम भी शामिल है।

तीन वर्गों में होगी मैराथन 3 वर्गों मे महिला, पुरुष एवं बच्चों के लिए होगी। इसकी शुरुआत महलवाडा चौराहे से होगी। शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: महलवाड़ा पर ही समापन होगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि मैराथन में 05 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य है अब तक 3 हजार से अधिक पंजीयन हो चुके है।

मैराथन के दौरान लक्की ड्रा भी निकाला जाएगा। 10 हजार का प्रथम, 05 हजार का सेकंड व 2500 थर्ड एवं 50 अन्य पुरस्कार समेत 1 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनुज शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, महामंत्री रविंद्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, सहप्रभारी नीलेष बाफना मौजूद रहे।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *