Last Updated:
MP TOP News in Hindi: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलती रहेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें.
MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
मंडला NH-30 पर बड़ा हादसा: कंटेनर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
मंडला के नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक बड़ा हादसा हुआ. बीजाडांडी मुख्य बाजार में तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक चाय-नाश्ते की दुकान पर पलटा. सौभाग्य से उस समय दुकान खाली थी, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था. हादसे के बाद जब लोग कंटेनर के पास पहुंचकर रेस्क्यू कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर से टकरा गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रेस्क्यू कर रहे लोग बाल-बाल बच गए. कंटेनर का चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हुए, उनका इलाज बीजाडांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.इस हादसे के कारण हाईवे पर कई घंटे जाम लग गया. बीजाडांडी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
भोपाल में नगर निगम परिषद की बैठक
भोपाल में 23 मार्च को नगर निगम परिषद की बैठक होने वाली है. बैठक में शहर के कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. यह बैठक नगर निगम की वित्तीय और प्रशासनिक नीतियों के लिए अहम मानी जा रही है.
नवरात्रि में बीजेपी में नियुक्तियों का दौर शुरू
भोपाल में नवरात्रि के अवसर पर बीजेपी महिला मोर्चा की नई 38 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई. इसमें 7 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री शामिल हैं.
69 की मंजूरी, 200 पेड़ साफ: सिहोरा में बड़ा ग्रीन स्कैम उजागर
जबलपुर के सिहोरा क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है, जहां नगर पालिका क्षेत्र में 200 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर दी गई. जानकारी के अनुसार निजी भूमि पर केवल 69 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी, लेकिन उससे कहीं अधिक पेड़ काट दिए गए. इतना ही नहीं, पेड़ों की कटाई के बाद उनका परिवहन भी बिना वन विभाग की अनुमति के किया गया. फिलहाल वन विभाग शिकायत का इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई निजी भूमि पर प्लॉटिंग के उद्देश्य से की गई है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.