सड़क पर गड्ढे में बैठ गईं भाजपा पार्षद, ग्वालियर में जताया अनोखा विरोध, मचा हड़कंप

X

सड़क पर गड्ढे में बैठ गईं भाजपा पार्षद, ग्वालियर में जताया अनोखा विरोध, मचा हड़कंप

 

arw img

Gwalior News: ग्वालियर में सड़क निर्माण में देरी से नाराज भाजपा की सीनियर पार्षद अपर्णा पाटिल ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. बसंत विहार इलाके की खराब सड़क और गड्ढों से परेशान होकर वह सीधे सड़क के गड्ढे में बैठकर धरने पर उतर गईं. उन्होंने कांग्रेस शासित नगर निगम और अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. पार्षद का कहना है कि इस सड़क का टेंडर और वर्क ऑर्डर काफी पहले जारी हो चुका है, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हुआ. खराब सड़क के कारण क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोग परेशान हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा. (रिपोर्ट: सुशील कौशिक)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *