बिंदी: छोटी सी चीज़, लेकिन देती है बड़ी-बड़ी हेल्थ बेनिफिट्स, जानें सच

Last Updated:

भारतीय संस्कृति में बिंदी सिर्फ सजावट या सुहाग की निशानी नहीं मानी जाती, बल्कि इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक और स्वास्थ्य से जुड़ा महत्व भी है. भौंहों के बीच लगाया जाने वाला यह छोटा सा चिन्ह दिमाग, आंखों और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालता है. यही कारण है कि इसे आज भी परंपरा और स्वास्थ्य दोनों की दृष्टि से अहम माना जाता है. आइए जानते है इसके पीछे का कारण….

Local18

भारतीय महिलाएं माथे पर बिंदी सुहाग की निशानी के तौर पर लगाती हैं. लेकिन बिंदी का महत्व सिर्फ साज-सज्जा तक सीमित नहीं है. इसे लगाने से स्वास्थ्य पर भी अच्छे प्रभाव पड़ते हैं और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

Local18

शरीर में सात चक्र होते हैं. इनमें से छठा चक्र जिसे आज्ञा चक्र कहते हैं, भौंहों के बीच होता है. यह चक्र दिमाग, आंखों और ग्रंथियों को नियंत्रित करता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है.

Local18

जब महिलाएं बिंदी लगाती हैं तो आज्ञा चक्र पर हल्का दबाव पड़ता है. यह दिमाग और ग्रंथियों के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है. इसके साथ ही मन पर सकारात्मक असर डालता है और मानसिक तनाव कम करने में सहायक होता है.

Local18

भौंहों के बीच बिंदी लगाने से उस हिस्से पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे सिर दर्द जैसी समस्या कम हो सकती है. नियमित रूप से बिंदी लगाने से माइग्रेन जैसी दिक़्क़तों में भी राहत मिलने की संभावना रहती है.

Local18

बिंदी लगाने से आंखों की रोशनी बेहतर बनी रहती है. साथ ही यह थकान को कम करने में मदद करती है. लंबे समय तक ध्यान लगाने या पढ़ाई करने पर भी आंखों पर तनाव कम पड़ता है और वे जल्दी थकती नहीं हैं.

Local18

बिंदी या तिलक केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी लाभकारी होता है. इसे लगाने से मन को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम होता है. साथ ही घर या ऑफिस में इसका प्रभाव सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बनाने में मदद करता है.

Local18

बिंदी लगाने से याददाश्त तेज होती है और दिमाग को फोकस बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके कारण पढ़ाई, काम या किसी भी मानसिक गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकता है.

Local18

बिंदी दिमाग की नसों पर सकारात्मक असर डालती है. इसका उपयोग माइग्रेन जैसी समस्याओं में लाभकारी माना जाता है. साथ ही, यह मानसिक तनाव को कम करके दिमाग को शांत बनाए रखने में मदद करती है.

homelifestyle

बिंदी: छोटी सी चीज़, लेकिन देती है बड़ी-बड़ी हेल्थ बेनिफिट्स, जानें सच

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *