मंडला में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत: चेहरे और शरीर पर आई गंभीर चोट; NH-30 बाईपास के सेमरखापा चौराहे पर हादसा – Mandla News


मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर बाईपास स्थित सेमरखापा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय शिव सैयाम के रूप में हुई है, जो ग्राम भुरका टोला (पंचायत आमनाला) के निवासी था। शिव गाजीपुर से अपना काम निपटाकर बाइक से घर वापस आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। चेहरे पर आए गहरे घाव चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि शिव को संभलने का एक पल भी नहीं मिला। वाहन की चपेट में आने से उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चालक अपने मौके से फरार हो गया। सड़क पर पड़े लहूलुहान युवक को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सीसीटीवी कैमरों से कातिल वाहन की खोज जारी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब हाईवे और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक का सुराग लगाया जा सके। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *