बुरहानपुर में भावांतर योजना पंजीयन बढ़ाने निकाली बाइक रैली: डोईफोडिया हाट बाजार में किसानों को किया जागरूक; 17 अक्टूबर तक होंगे पंजीयन – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर जिले में भावांतर योजना के तहत किसानों का पंजीयन बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को डोईफोडिया के हाट बाजार में बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देश पर आयोजित हुई।

.

रैली में किसानों, युवाओं और आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। सभी ने किसानों को इस योजना से जुड़ने और लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। रैली का उद्देश्य किसानों को समय रहते पंजीयन के लिए जागरूक करना था।

17 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

अधिकारियों ने रैली के माध्यम से बताया कि भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल पर 17 अक्टूबर 2025 तक पंजीयन कराना अनिवार्य है। यह योजना विशेष रूप से सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए चलाई जा रही है, जिससे उन्हें उपज का उचित मूल्य मिल सके।

कंट्रोल रूम और हेल्प डेस्क भी शुरू

योजना को प्रभावी बनाने के लिए बुरहानपुर जिले में मंडी प्रांगण में एक कंट्रोल रूम और किसान हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। यहां पर किसानों को योजना से जुड़ी जानकारी, मार्गदर्शन और समस्याओं के समाधान की सुविधा दी जा रही है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *