मंडला में पुलिया से गिरी बाइक, चार युवकों की मौत: बीजाडांडी में हादसा; मृतकों की शिनाख्त की जा रही – Mandla News


मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। यह घटना भैंसवाही गांव के पास हुई, जहां एक मोटरसाइकिल पुलिया से नीचे गिर गई। पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल पर चार युवक सवार थे। पुलिया से गिरने के कारण सभी चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी शवों को बीजाडांडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है और मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *