तामिया पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग: कर्मचारियों की फुर्ती ने हादसा टाला, लीकेज की आशंका; बाइक जलकर राख – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के तामिया के अमन पेट्रोलियम पंप पर दोपहर करीब 3 बजे जब पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक की बाइक में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ ने ब

.

घटना के दौरान वहां मौजूद कर्मचारी ने तत्काल रेत से भरी बाल्टी उठाई और जलती बाइक पर डालना शुरू किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कर्मचारी तेजी से रेत डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास कर रहा है। कुछ ही मिनटों में लपटों पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

युवक के किक मारते ही उठीं लपटें तामिया थाना टीआई आशीष कुमार जैतवार ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। छिंदवाड़ा के चोपना निवासी युवक पेट्रोल भरवाकर जैसे ही बाइक स्टार्ट करने के लिए किक मार रहा था, अचानक आग भड़क उठी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक की बाइक काफी पुरानी थी और संभवतः लीकेज या तकनीकी खराबी के कारण आग लगी।

पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा विस्फोट या आगजनी की घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय के लिए पंप पर भगदड़ का माहौल रहा, लेकिन आग बुझते ही स्थिति सामान्य हो गई। लोगों ने कर्मचारियों की तत्परता की सराहना की और राहत की सांस ली कि बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के बाद स्टाफ आग बुझाने भागे।

.
कर्मचारियों की फुर्ती ने बड़ा हादसा टाला

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *